अक्तूबर में पीवी सेगमेंट में भारी उछाल
- फोटो : एआई जनरेटेड
भारतीय ऑटो बाजार के लिए अक्तूबर का महीना काफी शानदार साबित हुआ है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स के अनुसार, अक्तूबर महीने में घरेलू यात्री वाहनों की डिस्पैच सलाना आधार पर 12.4 प्रतिशत बढ़कर 5,19,060 यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। त्योहारी सीजन की जबरदस्त मांग और कंपनियों की ओर से डीलरशिप पर बढ़ाई गई सप्लाई ने ऑटो बाजार को नई रफ्तार दी है।