फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद मुश्किल दौर में देश का ऑटो सेक्टर, कंपनियों को रोजाना 2300 करोड़ रुपये का घाटा

Tue, 14 Apr 2020 02:21 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Car showroom - फोटो : Social Media
विज्ञापन

2018 से ही मंदी की मार झेल रहे ऑटो सेक्टर के लिए मार्च का महीना बेहद भारी पड़ा है। यह सेक्टर लॉकडाउन के बाद से और भी ज्यादा बुरे दौर से गुजर रहा है। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि मार्च महीने में डोमेस्टिक गाड़ियों की बिक्री में रिकॉर्ड 51 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि मार्च 2019 में 2.91 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी। वहीं मार्च 2020 में यह आंकड़ा 1.43 लाख पर ही सिमट कर रह गया। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बताया कि इसके चलते ऑटो कंपनियां रोजाना 2300 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं।

विज्ञापन

46 हजार करोड़ रुपये का नुकसान

रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो सेक्टर ने सभी वाहनों को मिलाकर मार्च 2020 में कुल 14.47 लाख वाहन बनाए। जबकि 2019 में कंपनियों ने 21.80 लाख गाड़ियों का निर्माण किया था। यानी देखा जाए तो इस बार  33.61% की भारी गिरावट आई है। सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा कि ऑटो उद्योग पहले से ही गंभीर गिरावट की चपेट में है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में अब तक 46 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

थ्री व्हीलर में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट

उन्होंने बताया कि मार्च 2020 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 88.5 फीसदी घटी है। जबकि पिछले साल इसी महीने 2019 में 1.09 लाख वाहनों का उत्पादन किया गया था। वहीं इस मार्च कुल 13,027 वाहन ही बनाए गए। यही नहीं मार्च 2020 में थ्री-व्हीलर की बिक्री 58.34 फीसदी से घटकर 27,608 यूनिट्स पर आ गई। जबकि मार्च 2019 में यह बिक्री 66,274 यूनिट थी। आंकड़ों के मुताबिक थ्री व्हीलर में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मार्च 2020 में टू व्हीलर वाहनों की बिक्री 39.83 प्रतिशत से घटकर 8.66 लाख यूनिट पर आ गई है। जबकि मार्च 2019 में कंपनियों ने 14.40 लाख गाड़ियों को बनाया था। 

वित्त वर्ष 2019-20 में 18 फीसदी की गिरावट

वित्त वर्ष 2019 के मुकाबले वित्त वर्ष 2020 में कुल वाहनों की बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उत्पादन भी 15 फीसदी घटकर 26,362,284 यूनिट रह गया है। घरेलू वाहनों की बिक्री 17.82 फीसदी से घटकर 2,775,679 यूनिट रह गई है जबकि कमर्शियल वाहनों की बिक्री 28.75 फीसदी से घटकर 717,688 यूनिट हो गई है। इसी तरह टू व्हीलर वाहनों की बिक्री 17.76 फीसदी से घटकर 17,417,616 यूनिट रह गई है। थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री 701,005 यूनिट के मुकाबले 636,569 यूनिट रही, जो कि 9 फीसदी की गिरावट आई है।

प्री बुकिंग के लिए लॉन्चिंग

ऑटामोबाइल कंपनियों ने बीएस6 मानक वाले अपने मॉडल्स की लॉन्चिंग जारी रखी है। कंपनियों के मुताबिक लॉकडाउन खत्म होने के बाद बिक्री शुरू हो जाएगी। ऐसे में अभी प्री बुकिंग के लिए लॉन्चिंग की जा रही है। ह्यूंदै ने नई वर्ना बीएस6 को लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9,30,585 रुपए रखी गई है। यही नहीं, ह्यूंदै ने ग्रैंड आई 10 नियोस का सीएनजी वर्जन भी लॉन्च किया है।
विज्ञापन

ग्राहकों को वाहन की घर पर डिलीवरी दी जाएगी

ह्यूंदै के बाद अब टाटा मोटर्स ने भी बिक्री के लिए सोमवार को ऑनलाइन मंच ‘क्लिक टू ड्राइव’ पेश किया। इस मंच पर ग्राहकों को कंपनी के घरेलू वाहनों की खरीद से जुड़ा पूरा डिजिटल बिक्री अनुभव मिलेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस मंच पर कंपनी के देशभर में मौजूद 750 से अधिक आउटलेट जुड़े रहेंगे। इस मंच से ऑर्डर करने पर ग्राहकों को वाहन की घर पर डिलीवरी दी जाएगी। ग्राहक ‘क्लिक टू ड्राइव’ मंच पर पंजीकरण कराकर टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में से अपनी पसंद का वाहन बुक करा सकते हैं।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से मार्च ऑटो सेक्टर के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण महीनों में से एक था। आय गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कंपनियां संघर्ष कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें