फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OnePlus India CEO ने किया रिजाइन: क्या ग्लोबल ऑपरेशन बंद करने वाली है कंपनी? जानिए क्या है सच

Wed, 25 Mar 2026 04:59 PM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

OnePlus India CEO Resigns: स्मार्टफोन दिग्गज वनप्लस (OnePlus) के भारतीय ऑपरेशंस को संभालने वाले रॉबिन लीयू अब कंपनी का हिस्सा नहीं रहेंगे। इन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से इनके इस अचानक फैसले ने कंपनी की लीडरशिप और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

 
विज्ञापन
OnePlus India के CEO Robin Liu - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनप्लस इंडिया के सीईओ रॉबिन लीयू (Robin Liu) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने अधिकारिक तौर पर बयान जारी कर इसके पीछे का कारण बताया है । कंपनी का कहना है कि वह अपने व्यक्तिगत हितों को समय देना चाहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रॉबिन जल्द ही चीन वापस लौट सकते हैं। 
विज्ञापन


रॉबिन लीयू के इस्तीफे के पीछे क्या है?

अफवाहों के बीच अचानक विदाई
पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स आ रही थीं कि वनप्लस अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कुछ बाजारों में अपना कामकाज समेट सकता है। रॉबिन लीयू ने इन खबरों को गलत बताया और निवेशकों और ग्राहकों को भरोसा दिलाया, लेकिन अब उनका खुद इस्तीफा देना, उन पुरानी अटकलों को फिर से हवा दे रहा है।

ये भी पढ़े: Meta: मेटा पर 3100 करोड़ का जुर्माना, कोर्ट ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का ठहराया दोषी
विज्ञापन


कंपनी का आधिकारिक रुख
इसी के साथ वनप्लस ने अपने बयान में रॉबिन लीयू के योगदान की सरहाना की है। कंपनी ने कहा कि हम रॉबिन को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। वे अब अपने व्यक्तिगत पैशन को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। वनप्लस इंडिया के ऑपरेशंस पहले की तरह ही जारी रहेंगे और बिजनेस में निरंतरता सुनिश्चित की गई है।

भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
वनप्लस के लिए भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि भारत में उनकी मौजूदा प्रोडक्ट लाइनअप और मार्केट स्ट्रैटेजी में कोई बदलाव नहीं होगा। रॉबिन फिलहाल अपना नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं और माना जा रहा है कि उनके उत्तराधिकारी की घोषणा जल्द की जा सकती है।
विज्ञापन


मार्केट पर क्या असर?
हालांकि खबर सिर्फ इस्तीफे तक सीमित है, लेकिन लीडरशिप चेंज से स्ट्रैटेजी पर असर पड़ सकता है। साथ ही निवेशकों और पार्टनर्स की नजर कंपनी पर बनी रहेगी और भारत जैसे बड़े बाजार में स्थिरता बनाए रखना अहम हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें