मोटर पावर
ओला S1 Pro Sport में कंपनी ने खुद डिजाइन और विकसित की गई फेराइट इलेक्ट्रिक मोटर लगाई है। यह मोटर 16 kW की पावर और 71 Nm का पीक टॉर्क देती है। इस मोटर की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में विदेशी रेयर अर्थ मैटेरियल्स पर निर्भरता को काफी हद तक कम कर दिया गया है। इससे न सिर्फ उत्पादन आसान होता है, बल्कि यह भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक कदम है।
यह भी पढ़ें - Lamborghini Fenomeno: लैम्बॉर्गिनी की नई सुपरकार ने तोड़ी स्पीड और पावर की सारी हदें, जानें डिटेल्स
स्पीड और ड्राइविंग रेंज
नए स्कूटर में लगी 5.2 kWh की बैटरी, जिसमें नवीनतम 4680 सेल्स का इस्तेमाल किया गया है, इसे परफॉर्मेंस के मामले में बेहद खास बनाती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 152 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इतना ही नहीं, यह 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 2 सेकंड में पकड़ लेता है। रेंज के मामले में भी यह स्कूटर शानदार है और एक बार चार्ज करने पर 320 किमी तक चल सकता है।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: एनएचएआई ने पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू किया फास्टैग वार्षिक पास, पहले ही दिन मिला जोरदार रिस्पॉन्स
डिजाइन में मिले नए अपडेट
S1 Pro Sport को स्टैंडर्ड वर्जन से अलग पहचान देने के लिए इसमें कई बदलाव किए गए हैं। इसके एप्रन को नया लुक दिया गया है, जिसके बीच में कंपनी का लोगो लगा है। लोगो के ठीक नीचे कैमरा लगाया गया है, जो भविष्य में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स जैसे टक्कर से बचाव की चेतावनी देने में मदद करेगा। इसके लिए स्कूटर में नया मूवओएस 6 सॉफ्टवेयर दिया गया है। इसके अलावा, नई डिजाइन की सीट, कार्बन फाइबर का फ्रंट फेंडर, नया ग्रैब हैंडल और एयरो विंडशील्ड स्कूटर के लुक को और प्रीमियम बनाते हैं। साथ ही इसमें अब 14 इंच के बड़े व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन
यह भी पढ़ें - Independence Day 2025: भारत के सैन्य बेड़े के शेर, वो गाड़ियां जो सरहद पर देती हैं ताकत और भरोसा