भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार की प्रमुख कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने रीटेल (बिक्री और सर्विस) मॉडल में एक बड़ा बदलाव करने का एलान किया है। पिछले 5 वर्षों से केवल कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर्स के जरिए परिचालन करने के बाद, अब कंपनी ने अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क के दरवाजे डीलर पार्टनर्स के लिए खोल दिए हैं।
कंपनी के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नई रणनीति की जानकारी दी। इस बदलाव के तहत, मौजूदा कंपनी स्टोर्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से ब्रांड और प्रोडक्ट एक्सपीरियंस सेंटर्स के रूप में किया जाएगा, जबकि स्थानीय स्तर पर बिक्री, सर्विस और नेटवर्क के विस्तार की पूरी जिम्मेदारी डीलर पार्टनर्स संभालेंगे।