फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Car: ओला के सीईओ ने आनेवाली इलेक्ट्रिक कार का टीजर किया जारी, लोगों ने स्कूटर को लेकर किया ट्रोल

Sat, 16 Jul 2022 06:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के सीईओ भाविश अग्रवाल ने आगामी बैटरी से चलने वाली कार के बारे में बात करने के लिए सोशल मीडिया ट्विटर का सहारा लिया है।
विज्ञापन
Ola Electric Car Concept - फोटो : Twitter/@bhash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने पहले इशारा किया था कि वह भारतीय बाजार के लिए एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार तैयार कर रही है। और अब कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने आगामी बैटरी से चलने वाली कार के बारे में बात करने के लिए सोशल मीडिया ट्विटर का सहारा लिया है। अग्रवाल के लेटेस्ट ट्वीट से इस बात की पुष्टि होती है कि कंपनी वास्तव में एक इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि यह इलेक्ट्रिक कार भारत में सबसे स्पोर्टी होगी। 
विज्ञापन

 

अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कार के सिल्हूट की टीजर जारी और लिखा, "हम भारत में अब तक की सबसे स्पोर्टी कार बनाने जा रहे हैं!" ट्वीट किए गए वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर 40 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। जबकि सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक बहस छिड़ गई है। 

ओला सीईओ भाविश अग्रवाल - फोटो : For Reference Only
एक यूजर ने लिखा, ''Ola Electric भारत में EV क्रांति ला रही है!'' एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह अब तक की सबसे बड़ी खबर होने वाली है।" 
 

 

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
हालांकि, ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने इस खबर पर चुटकी ली और कहा, "पहले स्कूटर ही ठीक से बना लो।" 

एक यूजर ने कहा, सबसे पहले अपनी सबसे खराब स्कूटर की समस्या का समाधान करें। कोई नहीं सुन रहा..एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। 
 

एक अन्य यूजर ने लिखा, "शिकायतों की बाढ़ आने वाली है ओला ईवी क्रांति से। भारत में। ओला ऐसी क्रांति ला रहा है जिसमें ग्राहक की कोई वैल्यू नहीं होगी। खरीदार परेशान हो रहा है, होता रहे ओला को कोई फर्क नहीं। सीट की क्वालिटी बहुत खराब है। चार्जिंग पोर्ट के पास हैंडल की क्वालिटी बहुत खराब है।
 
 

Ola Electric Car Teaser - फोटो : For Reference Only
लेटेस्ट टीजर से पता चलता है कि ओला की आगामी इलेक्ट्रिक कार कूप जैसी रूफ वाली एक लो-स्लंग, चौड़ी कार होगी। हालांकि, यह 2-डोर स्पोर्ट्स कार नहीं हो सकती है, बल्कि 4-डोर सेडान हो सकती है जिसमें लंबी दूरी के लिए बड़ी बैटरी पैक हो।

Ola Electric Factory - फोटो : Ola Electric
इससे पहले मई में, यह बताया गया था कि ईवी निर्माता अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर और बैटरी सेल प्लांट को स्थापित करने के लिए एक बेस की तलाश कर रहा है। ईवी फोर-व्हीलर फैक्ट्री के लिए इसे लगभग 1,000 एकड़ जमीन की जरूरत होगी, जो कि फ्यूचर फैक्ट्री से लगभग दोगुनी है, जहां यह इस समय एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी फिलहाल कम है, लेकिन इस कार को तमिलनाडु में कंपनी की आने वाली फैक्ट्री में बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में आग - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी इस समय भारत में S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। इन दोपहिया वाहनों की मांग काफी रही है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसे लेकर कई शिकायतें आई हैं। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग भी लग गई थी, जिसके बाद ईवी की सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है। ये दोनों दोपहिया वाहन इसके फ्यूचर फैक्ट्री में बनाए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें