फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Sales: अप्रैल में कितनी हुई इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री, जानें टॉप-5 कंपनियों का क्या रहा हाल

Sun, 07 May 2023 04:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अप्रैल 2023 का महीना इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री के लिए थोड़ा निराशाजनक रहा। मार्च 2023 के मुकाबले बीते महीने कंपनियों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। किस कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS Motor Company

अप्रैल 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए निराशाजनक रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री में भी गिरावट दर्ज हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मंथ ऑन मंथ बेसिस किस इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

अप्रैल में बिक्री

2 of 7
Ampere Electric Magnus Pro - फोटो : Ampere Electric
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2023 में देशभर में कुल 66466 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। जो मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 22.53 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ है। इस दौरान सिर्फ दो कंपनियों ने ही पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की अन्य सभी कंपनियों की बिक्री मार्च 2023 के मुकाबले कम रही।
विज्ञापन

ओला बनी भारतीयों की पसंद

3 of 7
For Reference Only - फोटो : ola electric
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2023 में ओला ने कुल 21882 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि मार्च 2023 के दौरान कंपनी ने 21274 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 72.19 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 2.86 फीसदी रही है।

आईक्यूब की कैसी रही बिक्री

4 of 7
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS Motor Company
ओला के बाद टीवीएस के आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का जादू अप्रैल 2023 में थोड़ा फीका रहा है। मार्च 2023 में टीवीएस ने कुल 16768 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि अप्रैल 2023 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 8726 यूनिट्स की बिक्री की। आंकड़ों के मुताबिक टीवीएस ने मार्च के मुकाबले अप्रैल महीने में 47.96 फीसदी की बिक्री कम की है, लेकिन ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान 482.51 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है।
विज्ञापन

एंपियर व्हीकल्स की कैसी रही डिमांड

5 of 7
Ampere Electric Vehicles - फोटो : Ampere
अप्रैल महीने में तीसरे पायदान पर एंपियर व्हीकल्स रही। कंपनी ने अप्रैल में कुल 8318 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि मार्च में कुल 9334 यूनिट्स की बिक्री थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 27.19 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई। लेकिन मंथ ऑन मंथ बेसिस पर कंपनी को 10.88 फीसदी का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

घटी एथर की भी डिमांड

6 of 7
For Reference Only - फोटो : atherenergy
ओला की तरह बेंगलुरू बेस्ड एथर इलेक्ट्रिक के वाहनों की भी डिमांड में भी अप्रैल में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मार्च 2023 के दौरान 12076 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि अप्रैल 2023 के दौरान कंपनी ने कुल 7746 यूनिट्स की बिक्री की। यह मार्च के मुकाबले 35.86 फीसदी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज का क्या हाल

7 of 7
For Reference Only - फोटो : chetak
देश की दिग्गज दो पहिया निर्माता बजाज भी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन चेतक की बिक्री करती है। कंपनी को अप्रैल 2023 में चेतक के लिए 370 यूनिट्स की बिक्री हासिल हुई। जबकि मार्च 2023 के दौरान 2332 यूनिट्स की बिक्री की थी। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 84.13 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ है। लेकिन बजाज ऑटो लिमिटेड ने मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 69.28 ओर ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 198.12 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें