फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच केरल सरकार ने दी राहत, आज से लागू होगी ऑड-ईवन योजना, ये होंगे नियम

Mon, 20 Apr 2020 09:58 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑड ईवन - फोटो : SELF
विज्ञापन

20 अप्रैल यानी आज से लॉकडाउन में कुछ राहत दी गई है। वहीं केरल की राज्य सरकार वाहनों के लिए ऑड-ईवन नियम शुरू कर रही है। इस दौरान राज्य को चार जोन में बांटा जाएगा। जो रेड, ऑरेंज ए, ऑरेंज बी और ग्रीन होंगे। प्रदेश में ऑड ईवन लागू होने से सड़कों पर 40 फीसदी वाहन कम नजर आएंगे। सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक ऑड नंबर वाले व्हीकल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेंगे जबकि ईवन नंबर वाले व्हीकल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलने की अनुमति होगी।

विज्ञापन

गाइडलाइंस के अनुसार प्राइवेट चार पहिया वाहन में सिर्फ सिर्फ 2 पैसेंजर बैठ सकते हैं। जबकि मोटरसाइकिल पर सिर्फ एक ही व्यक्ति को बैठने की इजाजत होगी। जो व्हीकल आपात स्थिति के लिए होंगे उन्हें थोड़ी राहत दी गई है। महिलाओं को अकेले या आश्रितों के साथ यात्रा की प्रतिबंध में छूट होगी। 

केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बहेरा ने कहा कि 20 अप्रैल से राज्य में ऑड-ईवन निमय लागू होगा। इससे हम करीब 40 फीसदी वाहन कम करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि कार में तीन और दो पहिया वाहन पर एक या एक ही परिवार के हैं तो दो लोग यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

वहीं महिलाओं और सरकारी वाहनों में छूट दी गई है। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए सेल्फ डिक्लेरेशन जरूरी होगा। नॉर्मल वजहों से एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि मेडिकल और खाना बांटने के लिए इसकी अनुमति होगी। दफ्तर जाने वाले लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें