Oben Electric (ओबेन इलेक्ट्रिक) ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo (ओबेन रोर इवो) लॉन्च कर दी है।
यह बाइक स्ट्रीटफाइटर स्टाइल में पेश की गई है और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी के कहा है कि इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने वाली है।
कितनी है कीमत
एक 'नेकेड स्ट्रीटफाइटर' के तौर पर पेश की गई इस बाइक की कीमत 1,24,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। लेकिन कंपनी ने एलान किया है कि पहले 10,000 ग्राहक इसे 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की कम शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
डिजाइन में क्या खास देखने को मिलता है?
Rorr Evo का डिजाइन शार्प और मस्कुलर रखा गया है।
इसमें LED हेडलाइट्स, DRL और बोल्ड टैंक डिजाइन मिलता है, जो इसे एक आक्रामक लुक देता है।
पीछे की तरफ स्लिम टेल सेक्शन और सिंगल सीट इसे स्पोर्टी अपील देते हैं।
Oben Rorr Evo
- फोटो : Oben Electric
पावर और बैटरी कितनी दमदार है?
इस बाइक में मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो ज्यादा पावर और बेहतर एफिशिएंसी देने के लिए डिजाइन की गई है।
यह धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है।
बैटरी एक बार चार्ज होने पर अच्छी रेंज देने में सक्षम है। जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी मुफीद बनती है।
Oben Rorr Evo
- फोटो : Oben Electric
चार्जिंग और रेंज कैसी है?
Rorr Evo में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे कम समय में बैटरी चार्ज की जा सकती है।
कंपनी के अनुसार, यह बाइक रियल वर्ल्ड कंडीशन में भी अच्छी रेंज देने में सक्षम है। जिससे यूजर्स को ज्यादा सुविधा मिलती है।
चेसिस और राइडिंग अनुभव कैसा है?
यह बाइक नए प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमें लंबा व्हीलबेस दिया गया है, जिससे स्टेबिलिटी बेहतर होती है।
सीटिंग पोजिशन आरामदायक रखी गई है। जिससे शहर और लंबी दूरी दोनों तरह की राइड के लिए उपयुक्त है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम भी बेहतर कंट्रोल के लिए डिजाइन किए गए हैं।
क्या इसमें स्टोरेज और सुविधा फीचर्स भी हैं?
बाइक में स्टोरेज स्पेस दिया गया है, जिससे छोटी-मोटी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं।
इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग को आसान बनाते हैं।
टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स क्या हैं?
Rorr Evo में बड़ा TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
इसमें कई राइडिंग मोड्स और AI बेस्ड स्मार्ट सिस्टम भी दिया गया है, जो राइडिंग पैटर्न के अनुसार परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।
Oben Rorr Evo
- फोटो : Oben Electric
क्या सुरक्षा फीचर्स भी शामिल हैं?
इस बाइक में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। जैसे फॉल अलर्ट, इमरजेंसी असिस्ट, चोरी से सुरक्षा और रिमोट कंट्रोल फीचर्स।
ये सभी फीचर्स राइडर की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर जोड़े गए हैं।
क्या यह बाइक बाजार में नई प्रतिस्पर्धा लाएगी?
Oben Rorr Evo अपने डिजाइन, रेंज और टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आई है।
यह बाइक खासतौर पर उन यूजर्स को आकर्षित कर सकती है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।