फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NPCI: अब फास्टैग की जगह कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट! जल्द आ रहा है AI से चलने वाला पार्किंग पेमेंट सिस्टम

Fri, 28 Feb 2025 07:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) (एनपीसीआई) अब पार्किंग पेमेंट्स को और आसान बनाने के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पावर्ड पेमेंट सिस्टम पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
Toll Plaza - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) (एनपीसीआई) अब पार्किंग पेमेंट्स को और आसान बनाने के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पावर्ड पेमेंट सिस्टम पर काम कर रहा है। अभी तक FASTag (फास्टैग) में RFID (रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, जिससे टोल और कुछ चुनिंदा पार्किंग में भुगतान किया जाता है। लेकिन इस नए सिस्टम में RFID टैग की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

इस नई टेक्नोलॉजी में कैमरा वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन करेगा और AI उस इमेज को नंबर में बदलकर लिंक किए गए फास्टैग अकाउंट से ऑटोमैटिक भुगतान कर देगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनपीसीआई प्रमुख दिलीप असबे ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है और जल्द ही इसका ट्रायल होगा।

कैसे काम करेगा AI-पावर्ड पार्किंग सिस्टम?
NPCI का यह नया सिस्टम ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) और ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) का इस्तेमाल करेगा। इसमें - 
  1. RFID टैग की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ नंबर प्लेट ही पहचान होगी।
  2. कैमरा नंबर प्लेट स्कैन करेगा, और AI इसे नंबर में बदलकर FASTag अकाउंट से पैसे काट लेगा।
  3. फर्जी और छेड़छाड़ किए गए नंबर प्लेट्स की भी पहचान होगी, जिससे धोखाधड़ी रोकी जा सकेगी।
  4. यह सिस्टम पब्लिक और प्राइवेट दोनों तरह की पार्किंग में लागू किया जाएगा।

स्टार्टअप्स के साथ मिलकर बनेगी नई टेक्नोलॉजी
एनपीसीआई इस नई टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए कई स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी कर रहा है। इसके तहत, पहले देशभर में प्राइवेट और पब्लिक पार्किंग में इसका ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

इस नए AI-संचालित पेमेंट सिस्टम के फायदे
  • ट्रैफिक कम होगा क्योंकि लोगों को रुककर मैन्युअल पेमेंट करने की जरूरत नहीं होगी।
  • पेमेंट में तेजी और सटीकता आएगी क्योंकि फास्टैग लिंक से पैसे सीधे कटेंगे।
  • धोखाधड़ी और नकली नंबर प्लेट्स को पकड़ा जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें