भारत में एडवेंचर टूरर बाइक्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच नई एडवेंचर बाइक एटलस को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि इस बार बाइक बिना किसी कैमोफ्लाज यानी कवर के नजर आई है। इससे इसके भारत में लॉन्च की तैयारियों को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। नॉर्टन की भारत में एंट्री 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक होने की उम्मीद है। बाजार में यह रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 जैसी बाइक्स को टक्कर दे सकती है।
सात महीने बाद फिर टेस्टिंग में दिखी नॉर्टन एटलस
- नॉर्टन एटलस को आखिरी बार भारत में अप्रैल 2026 में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अब करीब सात महीने बाद इसकी फिर से स्पॉटिंग हुई है। इस बार दिखी बाइक प्रोडक्शन-रेडी टेस्ट म्यूल लग रही है और इस पर कोई कैमोफ्लाज भी नहीं था।
- नॉर्टन की दो बाइक्स मैंक्स आर और एटलस पहले से चर्चा में हैं। मैंक्स आर को स्पोर्टबाइक के तौर पर पेश किया गया है, जबकि एटलस एडवेंचर टूरर सेगमेंट में आएगी। भारत में इस सेगमेंट को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीवीएस समेत कई कंपनियां इस कैटेगरी में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं।
- खास बात यह है कि भारत में एटलस और एटलस जीटी का निर्माण टीवीएस ही कर रही है। ऐसे में बिना कैमोफ्लाज वाली टेस्टिंग बाइक का दोबारा दिखना लॉन्च की तैयारियों का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
टॉप अपेक्स वेरिएंट में दिखी बाइक
- टेस्टिंग के दौरान नजर आई नॉर्टन एटलस टॉप एपेक्स वेरिएंट लग रही है। इसकी पहचान पीछे दिए गए लगेज रैक और नीचे लगे बड़े सम्प गार्ड से होती है।
- बाइक में नॉर्टन का रियर-माउंटेड 34 लीटर का पैनियर भी दिखाई दिया। यह कंपनी की अपनी एक्सेसरी है। ब्रिटेन में इसकी कीमत GBP 359 यानी करीब 43,486 रुपये है।
- इससे संकेत मिलता है कि नॉर्टन भारत में बाइक के साथ अपनी एक्सेसरी रेंज भी पेश कर सकती है। यह तरीका रॉयल एनफील्ड की तरह होगा, जो अपनी नई बाइक्स के साथ कई तरह की एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराती है।
भारत में कब लॉन्च होगी नॉर्टन एटलस?
- नॉर्टन के भारत में 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक एंट्री करने की उम्मीद है। हालिया टेस्टिंग भी इसी संभावित टाइमलाइन के अनुरूप है।
- फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च की आधिकारिक तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ब्रिटेन में नॉर्टन एटलस पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहां इसकी शुरुआती कीमत GBP 8,250 यानी करीब 9.99 लाख रुपये है।
किन कारों से होगा मुकाबला?
- भारत में नॉर्टन एटलस का मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 से होने की उम्मीद है। हिमालयन 750 को हाल ही में ग्लोबली रिवील किया गया है और इसकी भारत में लॉन्चिंग Motoverse में होने की उम्मीद है।
- ब्रिटेन में दोनों बाइक्स की कीमतों में भी अंतर है। यहां नॉर्टन एटलस की कीमत GBP 8,250 से GBP 9,450 यानी करीब 9.99 लाख से 11.44 लाख रुपये तक है। वहीं, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की कीमत GBP 6,999 से GBP 8,699 यानी करीब 8.47 लाख से 10.53 लाख रुपये तक है।
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
- नॉर्टन एटलस की भारत में कीमत का अभी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि इसकी कीमत करीब 5 लाख से 5.50 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
- इस कीमत पर इसका मुकाबला हिमालयन 750 के वर्सेस 650 और होंडा एनएक्स500 ई-क्लच जैसी ट्विन-सिलिंडर एडवेंचर टूरर बाइक्स से भी होगा। भारत में कावासाकी वर्सेस 650 की कीमत 8.63 लाख रुपये और होंडा NX500 E-Clutch की कीमत 7.44 लाख रुपये है।
- अगर नॉर्टन इस संभावित कीमत पर एटलस को लॉन्च करती है तो यह प्रीमियम एडवेंचर टूरर सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकती है। अब देखना होगा कि कंपनी भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कब आधिकारिक जानकारी देती है।