फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Traffic Advisory: चुनाव के दिन 26 अप्रैल को नोएडा में ये रास्ते रहेंगे बंद, जानें ट्रैफिक डायवर्जन

Thu, 25 Apr 2024 10:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान से पहले नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी की है। नोएडा के फूल मंडी (फूल बाजार) के लिए 26 अप्रैल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन


एडवाइजरी के मुताबिक, चुनाव ड्यूटी पर तैनात सरकारी वाहनों को छोड़कर हर तरह के वाहनों को फूल मंडी परिसर के आसपास की आंतरिक सड़कों पर जाने से रोक दिया जाएगा। चुनाव के बाद फूल मंडी में ईवीएम को रखा जाएगा।
Trending Videos

यहां देखें कौन सी सड़कें बंद हैं और ट्रैफिक डायवर्जन
  • फूल मंडी तिराहे से सेक्टर 88 कैंट आरओ चौक (फूल मंडी के गेट नंबर 3, 4 और 2 के सामने) तक की सड़क बंद रहेगी। इस रूट पर सिर्फ सरकारी वाहनों की आवाजाही की ही इजाजत होगी। जो 25 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। चुनाव के दिन, सुबह 7:00 बजे से आधी रात तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा।
  • भंगेल/जेपी फ्लाईओवर से गेझा तिराहा/एनएसईजेड की ओर जाने वाले डीएससी रूट पर हर तरह के मालवाहनों की आवाजाही सूरजपुर जाने वाले वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगी।
  • सूरजपुर की ओर जाने वाले सभी मालवाहनों की आवाजाही पंचशील/एल्डिको सेक्टर 93 से सेक्टर 83 (याकूबपुर), सेक्टर 87 (नयागांव) और सेक्टर 88 (कैंट आरओ) चौक, एनएसईजेड/फेज-2 तक जाने वाले मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगी।
  • सोखरका, सेक्टर 78 से डीएससी मार्ग के रास्ते काकराला फेज-2 की ओर जाने वाले मालवाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी जाएगी।

यहां देखें ट्रैफिक डायवर्जन
  • सूरजपुर से कुलेसरा डीएससी रोड के रास्ते फेज-2 नोएडा की ओर जाने वाले हर तरह के मालवाहनों के लिए यातायात आवागमन को इंडस्ट्रियल एरिया रोड इकोटेक-3 के रास्ते तिराहा रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • भंगेल, जेपी फ्लाईओवर से डीएससी रूट पर जाने वाले सूरजपुर जाने वाले यातायात को गेझा तिराहा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक से निकाला जाएगा।
  • फूल मंडी तिराहे से सेक्टर-88 चौक तक की सड़क बंद रहेगी। इस रूट पर ट्रैफिक को लावा कंपनी चौक से होते हुए कोतवाली फेज-2 तिराहे की ओर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात उपायुक्त अनिल कुमार यादव ने मीडिया को बताया, "चुनाव से संबंधित वाहनों को छोड़कर, फूल मंडी फेज-2 के आसपास सभी यातायात आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। फूल मंडी से सेक्टर-88 केंट आरओ चौक तक यातायात आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें