वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं
ट्रैफिक में चल रही गाड़ियों को परेशानी कम हो, इसके लिए नए डाइवर्जन रूट तय किए गए हैं:
- नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोग सेक्टर 37 अंडरपास से होते हुए MP-03 रोड और DSC रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को भी इसी रूट का रिवर्स इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
- इससे फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा और पूरे नेटवर्क में ट्रैफिक का संतुलन बना रहेगा।
यह भी पढ़ें - EV: 2032 में ईवी की होने वाली है भरमार, सड़कों पर दौड़ेंगे 12.3 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन, अध्ययन में दावा
थोड़ी देर हो सकती है, तैयारी करके निकलें
जो लोग रोज इस रूट से आते-जाते हैं, उन्हें थोड़ा अतिरिक्त समय निकालकर चलने की सलाह दी गई है, खासकर पीक ऑवर्स (सुबह-शाम के वक्त)। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि:
- भीड़ के समय थोड़ा पहले निकलें
- नए ट्रैफिक अपडेट्स पर नजर रखें
- रास्ते में लगे साइनबोर्ड और निर्देशों का पालन करें
यह भी पढ़ें - Cashless Treatment: सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी की अधिसूचना
फ्लाईओवर के आस-पास की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही:
- अस्थायी ट्रैफिक लाइट्स और साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं
- पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए क्रॉसिंग और बैरियर भी लगाए गए हैं
थोड़ी तकलीफ अभी, लेकिन बाद में फायदा
हालांकि अभी दो महीने की ये बंदी लोगों को थोड़ी परेशानी दे सकती है, लेकिन लंबे समय में ये मरम्मत और अपग्रेड यात्रा को ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और ट्रैफिक फ्री बनाएगी।
यह भी पढ़ें - Hyundai Exter: ह्यूंदै एक्सटर एसयूवी के दो नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है खास