फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे कुछ समय के लिए टोल फ्री, क्या है वजह और किसे मिलेगा फायदा?

Tue, 24 Mar 2026 08:18 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोनावला की सालाना एकवीरा आई यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। क्योंकि मंगलवार (24 मार्च) से गुरुवार तक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तीन दिनों के लिए टोल माफी की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
National Highway - फोटो : X/@nitin_gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 24 मार्च से 26 मार्च तक टोल नहीं लिया जाएगा। यह फैसला लोनावला में होने वाली वार्षिक एकवीरा आई यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन

हर साल इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं, खासकर आगरी-कोली समुदाय के लोग।

यह छूट किसने दिलवाई?
यह टोल छूट एनसीपी सांसद सुरेश म्हात्रे (बाल्या मामा) के प्रयासों से संभव हुई है।
उन्होंने टोल अधिकारियों के साथ समन्वय कर यह छूट सुनिश्चित करवाई।
 

टोल छूट का लाभ कैसे मिलेगा? 
टोल छूट पाने के लिए श्रद्धालुओं को एक जरूरी दस्तावेज साथ रखना होगा:

  • सांसद सुरेश म्हात्रे के कार्यालय द्वारा जारी अनुमति पत्र 

टोल प्लाजा पर यह पत्र दिखाने पर ही टोल माफ किया जाएगा।

क्या प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं?
यात्रा के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं:

  • CCTV कैमरों से निगरानी

  • प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध

  • कार्ला फाटा–गडपैठा मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

 

क्या अन्य व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया गया है?
यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए:

  • सड़कों से हटाकर स्टॉल दूसरी जगह लगाए गए हैं

  • पहाड़ी क्षेत्र में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है

 

विज्ञापन

क्या एक्सप्रेसवे पर कोई नया प्रोजेक्ट भी आने वाला है?
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का “मिसिंग लिंक” प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में है।

  • करीब 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है

  • इसे 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) के आसपास शुरू किया जा सकता है

बाकी काम अप्रैल के अंत तक पूरा होगा, जिसके बाद ट्रायल और सेफ्टी चेक किए जाएंगे। 

श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
यह टोल छूट श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देगी और यात्रा को आसान बनाएगी।
साथ ही, आने वाले समय में “मिसिंग लिंक” प्रोजेक्ट खुलने से एक्सप्रेसवे पर सफर और भी तेज और सुगम होने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें