प्रदूषण के खिलाफ सख्ती जारी रखने का फैसला
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ग्रैप-4 में ढील के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण के उपाय कमजोर नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर से लागू 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम को स्थायी रूप से जारी रखा जाएगा ताकि वाहन उत्सर्जन पर लगातार नजर रखी जा सके। सरकार का मानना है कि बिना वैध पीयूसी के चलने वाले वाहन राजधानी की हवा को और ज्यादा जहरीला बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Delhi Pollution: दिल्ली में ग्रैप-4 के तहत सख्ती, लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या पीयूसी जांच वाकई कारगर है?
PUC केंद्रों की जांच, कई पर कार्रवाई
सरकार की ओर से कराई गई जांच में सामने आया कि कई पीयूसी सर्टिफिकेट जारी करने वाले केंद्र या तो बंद मिले या उनके उपकरण खराब थे। मंत्री सिरसा ने बताया कि 12 ऐसे केंद्रों की पहचान की गई है, जिनके उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे। इन केंद्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर नोटिस जारी किए गए हैं। ताकि पीयूसी जांच प्रणाली की विश्वसनीयता बनी रहे।
यह भी पढ़ें - December Car Discounts 2025: दिसंबर 2025 में कार खरीदारों की बल्ले-बल्ले, जानें कौन सी कंपनी दे रही कितनी छूट
जलाशयों के पुनर्जीवन के लिए 100 करोड़ रुपये
प्रदूषण से निपटने के साथ-साथ दिल्ली सरकार पर्यावरण सुधार के अन्य कदम भी उठा रही है। मंत्री ने घोषणा की कि राजधानी के जलाशयों के पुनर्जीवन के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि स्वच्छ जल निकाय और हरित क्षेत्र प्रदूषण कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें - Luxury Cars: चीन के लग्जरी कार बाजार में हुआवेई की बड़ी छलांग, पोर्शे, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू से ज्यादा बिक रही
दिल्ली की हवा 'बेहद खराब', जनजीवन प्रभावित
इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। मंगलवार दोपहर 3 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 415 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। घने कोहरे के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। पालम और सफदरजंग इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी नीति 2026 में होगी लागू, सब्सिडी, चार्जिंग नेटवर्क और स्क्रैपेज पर होगा फोकस
मौसम का हाल और कोहरे की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी में आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, इसके बाद कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है और फिर हल्के बादल छा सकते हैं। फिलहाल दिल्ली के लिए किसी तरह की रंग-कोडेड मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Jaguar F-Pace: जगुआर ने खत्म किया 90 साल का पेट्रोल-डीजल दौर, आखिरी एफ-पेस के साथ इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर कदम
यह भी पढ़ें - Fog Driving: सर्दियों में कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग, कोहरे और कम विजिबिलिटी में गाड़ी चलाने के जरूरी टिप्स
यह भी पढ़ें - Fuel Level: सर्दियों में गाड़ी या बाइक का टैंक खाली रखना क्यों पड़ सकता है भारी? जानिए इसके बड़े नुकसान
यह भी पढ़ें - Upcoming Car Launches 2026: नए साल में नई कारों की आएगी बाढ़, इन एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर रहेगी नजर