फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarai Kale Khan Traffic: सराय काले खां पर खत्म होगा जाम का झाम, NHAI ने शुरू किया नया प्लान, जानें तैयारी

Tue, 28 Jul 2026 05:49 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sarai Kale Khan Loop: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है। NHAI ने सराय काले खां लूप पर भीड़ कम करने और DND-Sohna Corridor के लिए बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DND Sohna Corridor: अगर आप रोजाना दिल्ली-एनसीआर में सफर करते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने NH-148NA के DND-Sohna सेक्शन पर स्थित सराय काले खां लूप में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालना और यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाना है।

विज्ञापन


सराय काले खां लूप के लिए DPR तैयार करेगी NHAI
NHAI ने मंगलवार को बताया कि उसने NH-148NA के DND-Sohna सेक्शन पर सराय काले खां लूप के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह डीपीआर दिल्ली के सबसे व्यस्त ट्रांसपोर्ट हब में से एक के लिए लंबी अवधि के ट्रैफिक मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग समाधान तलाशेगी।

यह योजना क्यों जरूरी है ?

  • सराय काले खां लूप आश्रम, नोएडा और सराय काले खां से आने वाले ट्रैफिक का प्रमुख कन्वर्जेंस पॉइंट है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिसकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनती है।
  • अब DND-Sohna नेशनल हाईवे कॉरिडोर के जल्द शुरू होने के बाद इस रूट पर ट्रैफिक और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पहले से तैयारी करना जरूरी माना जा रहा है।

DPR में किन पहलुओं पर होगा फोकस?

विज्ञापन

एनएचएआई का कहना है कि DPR के जरिए ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर उपायों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे सड़क की क्षमता बढ़ाई जा सके। ट्रैफिक जाम कम किया जा सके। यात्रा का समय घटाया जा सके और वाहनों की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

DND-Sohna Corridor को मिलेगा फायदा
इस परियोजना का उद्देश्य केवल मौजूदा ट्रैफिक समस्या का समाधान करना नहीं है, बल्कि DND-Sohna Corridor के शुरू होने पर उसके पूरे ऑपरेशनल फायदे भी सुनिश्चित करना है।
इस पर एनएचएआई का कहना है कि सराय कालें खां इंटरचेंज पर निर्बाध कनेक्टिविटी मिलने से नए कॉरिडोर पर ट्रैफिक का प्रवाह अधिक सुचारू रहेगा।

यात्रियों को क्या फायदा होगा ?
अगर प्रस्तावित समाधान लागू हो जाता है, तो दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियाें को इससे कई फायदे मिल सकते हैं। जैसे कि ट्रैफिक जाम में कमी आ सकती है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। डीएनडी-सोन्हा कॉरिडोर का बेहतर उपयोग हो सकेगा और तो और इंटरचेंज पर सुरक्षित और निर्बाध कनेक्टिविटी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें