फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHAI: विकास की गति को रफ्तार देगी NHAI, 55 नेशनल हाईवे परियोजनाओं पर आएगा 1 लाख करोड़ से ज्यादा का खर्च

Mon, 17 Nov 2025 08:17 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकारी संस्था NHAI यानि ने अपनी वेबसाइट पर 55 नेशनल हाईवे परियोजनाओं की जानकारी साझा की है। ये परियोजनाएं करीब 2,269 किलोमीटर लंबी हैं और इन पर कुल 1,19,359 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। 

 
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी संस्था NHAI यानि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट पर 55 नेशनल हाईवे परियोजनाओं की जानकारी साझा की है। ये परियोजनाएं करीब 2,269 किलोमीटर लंबी हैं और इन पर कुल 1,19,359 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इन परियोजनाओं के लिए बोली लगाने का न्योता दिया गया है, ऐसा सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया।

विज्ञापन


बयान में आगे बताया गया कि एनएचएआई ने यह जानकारी सार्वजनिक मंच पर डालकर बोली लगाने वालों और अन्य हितधारकों के लिए पारदर्शिता बढ़ाने का कदम उठाया गया है। इसमें अनुमोदन और मंजूरी से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक की जाएंगी। इस पहल से सभी बोली लगाने वालों को बराबरी का मौका मिलेगा और पब्लिक-प्राइवेट साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही बोली प्रक्रिया में ज्यादा स्पष्टता आएगी। साथ ही विवाद और मुकदमेबाजी भी कम होगी। कथन के मुताबिक, परियोजनाओं की जानकारी हर दो हफ्ते में एनएचएआई वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी, जिसमें अनुमोदन और मंजूरी की जानकारी भी होंगी।

इससे परियोजनाओं की स्थिति साफ होगी, जिससे वास्तविक बोली लग सकेगी और समय पर परियोजनाओं के ऑर्डर दिए जा सकेंगे। ये आने वाले मौकों और उन परियोजनाओं की जानकारी रियल-टाइम में देगा, जहां बोलियां आमंत्रित की गई हैं, ताकि ठेकेदारों और ज्यादा से ज्यादा भाग ले सकें"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें