फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से बदसलूकी पड़ी भारी!: NHAI ने लगाया ₹15 लाख का जुर्माना और ऑपरेटर पर प्रतिबंध

Thu, 12 Nov 2026 03:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली के बिजवासन टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
  • जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
NHAI - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक टोल संचालक एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली के बिजवासन टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद NHAI ने सख्त कदम उठाया है।

प्राधिकरण ने प्लाजा का संचालन करने वाली एजेंसी रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स पर 15 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। और इसे एक महीने के लिए NHAI के सभी टेंडरों से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन

 

दिल्ली के बिजवासन टोल प्लाजा पर असल में क्या घटना घटी थी?

यह पूरी कार्रवाई 5 नवंबर को हुई एक शर्मनाक घटना के बाद की गई है:
  • वायरल वीडियो और मारपीट: राष्ट्रीय राजमार्ग NH-248BB पर स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर एजेंसी द्वारा तैनात कर्मचारी सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ बदसलूकी करते कैमरे में कैद हुए थे।
  • सोशल मीडिया पर आक्रोश: कर्मचारियों और यात्रियों के बीच हुई झड़प का यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद जनता के बीच भारी आक्रोश और आलोचना देखने को मिली।
 

 

NHAI ने टोल ऑपरेटर पर क्या सख्त कार्रवाई की है?

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण ने ठेकेदार एजेंसी पर तत्काल प्रभाव से कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं:
  • ₹15 लाख का जुर्माना और बैन: NHAI ने रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स पर ₹15 लाख की पेनल्टी लगाई है और इसे एक महीने के लिए किसी भी चल रहे या आगामी टेंडर में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।
  • 1 साल के प्रतिबंध का नोटिस: इसके अलावा, प्राधिकरण ने एजेंसी और इसके मालिकों/निदेशकों को भविष्य के टेंडरों से एक साल के लिए डिबार करने का प्रस्ताव देते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
  • टोल प्लाजा का हैंडओवर: एजेंसी को 14 नवंबर 2026 तक बिजवासन टोल प्लाजा का संचालन एक नए ऑपरेटर को सौंपने का निर्देश दिया गया है। हैंडओवर पूरा होने के बाद रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स इस प्लाजा पर टोल नहीं वसूल पाएगी।
 
विज्ञापन


 

यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासन पर NHAI ने क्या आधिकारिक बयान दिया?

घटना के बाद जारी एक आधिकारिक खेद नोट में NHAI ने स्पष्ट किया कि कोई भी एजेंसी अपने कर्मचारियों के आचरण की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती:
  • प्रबंधन की गंभीर विफलता: NHAI ने कहा कि यह घटना एजेंसी द्वारा अनुशासन बनाए रखने, अपने कर्मचारियों की निगरानी करने और तय सेवा गुणवत्ता को पूरा करने में एक गंभीर विफलता को दर्शाती है।
  • जीरो-टॉलरेंस नीति: प्राधिकरण ने दोहराया, "NHAI टोल प्लाजा पर दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें