2027 में ग्राहकों को मिलेंगे कई दमदार विकल्प
- फोटो : amarujala.com
अगर आप नए साल में स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 2027 आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प लेकर आ सकता है। दरअसल, कई कंपनियां 2027 में अपने स्कूटर बाजार में उतारने की तैयारी में है। इनमें अल्ट्रावायलेट टेसेरैक्ट, यामाहा एनमैक्स 155 और टीवीएस जुपिटर इलेक्ट्रिक जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, वियतनाम की कंपनी विनफास्ट भी भारत के लिए खास तौर पर तैयार किए गए तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्कूटर Evo, Kyo और Kinet मॉडल्स पर आधारित होंगे। कंपनी इन्हें भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से तैयार करेगी। आइए जानते हैं 2027 में आने वाले इन स्कूटर्स और विनफास्ट की नई इलेक्ट्रिक रेंज में क्या खास हो सकता है।
2027 में किन स्कूटर्स की होगी एंट्री?
अगल साल भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों तरह के स्कूटर लॉन्च होने की उम्मीद है। फिलहाल इनकी लॉन्च तारीखें और एक्स-शोरूम कीमतें संभावित हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
|
स्कूटर
|
संभावित लॉन्च
|
|
अल्ट्रावायलेट टेसेरैक्ट
|
जनवरी-फरवरी 2027
|
|
यामाहा इलेक्ट्रिक स्कूटर
|
फरवरी 2027
|
|
टीवीएस जुपिटर इलेक्ट्रिक
|
मार्च 2027
|
|
विडा वीएक्सजेड
|
अगस्त 2027
|
|
ओकिनावा क्रूजर
|
अक्तूबर 2027
|
|
विनफास्ट इलेक्ट्रिक रेंज
|
2027
|
भारत के लिए अलग होंगे विनफास्ट के तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर
- विनफास्ट 2027 में भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तीन नए स्कूटरों के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। ये स्कूटर कंपनी के इवो(Evo), क्यो(Kyo) और किनेट(Kinet ) मॉडल्स पर आधारित होंगे। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले इन स्कूटरों के नाम और स्पेसिफिकेशन्स का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
- कंपनी इन तीनों मॉडल्स को भारतीय बाजार के हिसाब से तैयार करेगी। इसके लिए इनके डिजाइन, चेसिस और परफॉर्मेंस में बदलाव किए जाएंगे, ताकि ये भारतीय सड़कों और ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुकूल हों।
- कंपनी के अनुसार, इन स्कूटर्स में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट के नीचे अधिक स्टोरेज स्पेस दिया जाएगा। इनकी बैटरी क्षमता और मोटर की पावर भी वियतनाम में बिकने वाले मॉडल्स से अलग हो सकती है। इन तीनों स्कूटर्स के जरिए कंपनी अलग-अलग तरह के ग्राहकों तक पहुंचना चाहती है। इनमें कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों से लेकर ज्यादा परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहक शामिल हों।