फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: नए केबिन, 360 डिग्री कैमरा व एडवांस्ड फीचर्स के साथ देगी दस्तक; और क्या होंगे बदलाव?

Sun, 06 Sep 2026 03:34 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार निर्माता कंपनी होंडा अपनी मिड-साइज एसयूवी एलिवेट को बाजार में बड़े अपडेट्स के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। वर्ष 2023 में भारत में पहली बार लॉन्च होने के बाद अब इसका फेसलिफ्ट मॉडल अक्तूबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। तो क्या भी एक फीचर-पैक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं? तो आइए जानते हैं नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में मिलने वाले नए फीचर्स, डिजाइन, इंजन और संभावित कीमत के बारे में....
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में 2023 में अपनी सफल एंट्री के बाद अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल को पेश करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को अक्तूबर 2026 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। नई एलिवेट में कंपनी पूरी तरह नया डिजाइन देने के बजाय इसके मौजूदा डिजाइन में ही बदलाव कर अपडेट करने की तैयारी में है। वहीं, केबिन और फीचर्स की बात करें, तो कुछ अपग्रेड ग्राहकों को मिल सकते हैं। खासतौर पर 10.25-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बना सकते हैं।

विज्ञापन


डिजाइन में क्या बदलाव हो सकते हैं?
नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में पूरी तरह नया डिजाइन मिलने की उम्मीद नहीं है। कंपनी इसके मौजूदा ओवरऑल शेप और प्रोपोर्शन को बरकरार रखते हुए स्टाइलिंग में बदलाव कर सकती है।
एसयूवी में नए बंपर, नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड लाइटिंग एलिमेंट दिए जा सकते हैं। इसके अलावा टेल-लैंप में नए लाइटिंग ग्राफिक्स और फ्रंट हिस्से में होंडा की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में भी नए फ्रंट और रियर बंपर, अपडेटेड हेडलैंप-टेललैंप और नए अलॉय डिजाइन की संभावना जताई गई है। हालांकि, एसयूवी का मौजूदा बॉक्सी और अपराइट प्रोफाइल बड़े बदलाव के बिना जारी रह सकता है।
विज्ञापन


10.25-इंच स्क्रीन के साथ नया केबिन
फेसलिफ्ट में सबसे ज्यादा बदलाव इंटीरियर और फीचर्स के स्तर पर देखने को मिल सकते हैं। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो अपडेटेड होंडा सिटी में भी इस्तेमाल किया गया है।
इसके साथ नई अपहोल्स्ट्री और केबिन ट्रिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे मौजूदा मॉडल की तुलना में केबिन ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आएगा।

360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स
नई एलिवेट फेसलिफ्ट में कुछ ऐसे फीचर्स फैक्ट्री-फिटेड मिल सकते हैं, जिन्हें मौजूदा मॉडल में एक्सेसरीज के तौर पर लिया जा सकता है। इनमें 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स सबसे अहम हैं। होंडा कार्स इंडिया के एक अधिकारी ने भी संकेत दिया है कि कंपनी इन फीचर्स को भविष्य में एक्सेसरीज के बजाय मुख्य इक्विपमेंट में शामिल करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट जैसे कुछ अन्य फीचर्स भी मिलने की संभावना जताई गई है।

एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी हो सकता है ज्यादा एडवांस
होंडा एलिवेट में पहले से होंडा सेंसिंग एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम सिस्टम मिलता है। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। नई सिटी में ज्यादा एडवांस लेवल 2 ADAS मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इसी तरह की तकनीक को फेसलिफ्टेड एलिवेट में भी अपडेट किया जा सकता है। हालांकि, फेसलिफ्ट में कौन-कौन से ADAS फीचर्स और किन वेरिएंट्स में मिलेंगे, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

  • मेकैनिकली होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है।
  • यह इंजन 121 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा।
  • पहले एलिवेट में हाइब्रिड पावरट्रेन आने की चर्चा थी, लेकिन मौजूदा जानकारी के मुताबिक फेसलिफ्ट में हाइब्रिड इंजन दिए जाने की उम्मीद नहीं है।

कितनी हो सकती है संभावित कीमत?

  • फेसलिफ्ट में नए फीचर्स जुड़ने के बावजूद इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास रखे जाने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
  • हालांकि, वेरिएंट के हिसाब से कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी। मौजूदा ऑटो रिपोर्ट्स भी इसकी अनुमानित कीमत को करीब 11-17 लाख रुपये के दायरे में रखती हैं।

किन कारों से होगा मुकाबला?

  • नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट का मुकाबला मिड-साइज कार सेगमेंट की मौजूदा मजबूत कारों से ही होगा। इसमें ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हैराइडर, मारुति विक्टोरिस, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन ताइगुन शामिल हैं।
  • फेसलिफ्ट के जरिए होंडा का फोकस एलिवेट के डिजाइन को ज्यादा आकर्षक बनाने के साथ-साथ फीचर्स और टेक्नोलॉजी को अपडेट करने पर रहेगा। अगर 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ी स्क्रीन और अपडेटेड एडीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं, तो यह एसयूवी सेगमेंट में एलिवेट को पहले के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें