फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero HF 100: अब और भी दमदार हुई होरी की HF 100, नए मॉडल में मिला ये बड़ा अपडेट

Wed, 30 Apr 2025 12:00 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हीरो मोटोकॉर्प ने नई Hero HF 100 को OBD2B अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। जानिए यह बाइक अपने पुराने मॉडल से कितनी अलग है।
विज्ञापन
2025 Hero HF 100 - फोटो : हीरो मोटोकॉर्प
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hero MotoCorp ने अपनी सबसे किफायती मोटरसाइकिल HF 100 को 2025 के लिए अपडेट कर बाजार में उतार दिया है। इस नए मॉडल में हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसकी विश्वसनीयता और दमदार माइलेज वही पुरानी शैली में बरकरार है। 2025 HF 100 की एक्स-शोरूम कीमत पुराने मॉडल की तुलना में ₹1,100 ज्यादा है। यह बाइक सिर्फ एक वेरिएंट में उपलब्ध है।
विज्ञापन


बाइक को मिला OBD-2B का अपडेट
नई HF 100 अब दो ड्यूल-टोन रंग विकल्पों में आती है जिसमें पहला ब्लैक के साथ ब्लू ग्राफिक्स और दूसरा ब्लैक के साथ रेड ग्राफिक्स है। बाइक में पहले जैसा ही 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन 8 bhp की पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। अब इस बाइक का इंजन OBD-2B नॉर्म्स के अनुरूप है, जिससे यह ज्यादा ईको-फ्रेंडली और अप-टू-डेट बन गई है।

बाइक में क्या है नया?
बाइक के डिजाइन और फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं। बाइक में दोनों तरफ ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं और 18-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। HF 100 उसी मजबूत क्रैडल फ्रेम चेसिस पर बनी है जो Hero की लोकप्रिय बाइक्स Splendor Plus और Passion Plus में भी मिलता है।
विज्ञापन


हार्डवेयर और फीचर्स में क्या है खास?
फीचर्स की बात करें तो इसमें हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर्स हैलोजन यूनिट्स हैं और इंस्ट्रूमेंट कंसोल पूरी तरह से एनालॉग है। कंपनी की XSense टेक्नोलॉजी इस बाइक में भी दी गई है, जिससे बाइक में स्मार्ट इंजन मैनेजमेंट मिलता है। इसके अलावा इसमें साइड स्टैंड इंजन इम्मोबिलाइजर भी शामिल है, जो बाइक को तब तक स्टार्ट नहीं होने देता जब तक साइड स्टैंड नीचे हो।

कुल मिलाकर, नई Hero HF 100 को एक भरोसेमंद, माइलेज फ्रेंडली और बजट में आने वाली बाइक के रूप में पेश किया गया है। अब यह कुछ जरूरी अपडेट्स के साथ मार्केट में और भी आकर्षक हो गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें