फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New GST Rates: खुशखबरी! आज से सस्ती मिलेंगी आपकी पसंदीदा कार और बाइक, जानिए कितना होगा फायदा

Mon, 22 Sep 2025 06:30 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Rates of Car Bike: अगर आप एक नई गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है! आज से भारत में गाड़ियां खरीदना सस्ता हो जाएगा। सरकार ने कारों और मोटरसाइकिलों पर लगने वाले जीएसटी (GST) में बड़ा बदलाव किया है। आइए जानते हैं कि कौन सी गाड़ियां कितनी सस्ती होंगी और किस पर पड़ेगा असर।
विज्ञापन
आज से सस्ते हो गए वाहन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से देश की जनता को नए जीएसटी स्लैब के तहत गाड़ियों पर टैक्स की कमी से बड़ी राहत मिलने वाली है। जीएसटी काउंसिल कुछ खास तरह की गाड़ियों पर जीएसटी की दरें कम करने का फैसला लिया था जिसका लाभ आज से जनता को मलने लगेगा। यह नया नियम आज से पूरे देश में लागू हो जाएगा, जिसका मतलब है कि आप अपनी मनपसंद गाड़ी कम कीमत में खरीद पाएंगे।
विज्ञापन


किन गाड़ियों पर लगेगा कम जीएसटी?
छोटी बाइक और स्कूटर: 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों और स्कूटरों पर अब 28% की जगह सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा। इससे इनकी कीमतें काफी कम हो जाएंगी।

छोटी कारें: 1200 सीसी से कम पेट्रोल इंजन वाली और 1500 सीसी से कम डीजल इंजन वाली कारों पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

बड़ी गाड़ियों पर लगेगा ज्यादा टैक्स!
जहां छोटी गाड़ियों पर सरकार ने राहत दी है, वहीं कुछ बड़ी और लक्जरी गाड़ियों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।

बड़ी बाइक और महंगी कारें: 350 सीसी से ज्यादा क्षमता वाली मोटरसाइकिलों, 1200 सीसी से ऊपर के पेट्रोल इंजन वाली कारों और 1500 सीसी से ज्यादा के डीजल इंजन वाली एसयूवी (SUV) और कारों पर अब 28% की जगह 40% जीएसटी लगेगा। इसका सीधा मतलब है कि ये गाड़ियां अब पहले से और महंगी हो जाएंगी।
विज्ञापन


नया फैसला 22 सितंबर से लागू हो गया है। देश में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टोयोटा, होंडा, महिंद्रा, रॉयल एनफील्ड समेत कई कार और बाइक बनाने वाली कंपनियों ने कीमतें कम करने का ऐलान पहले ही कर दिया था। जीएसटी दर में कटौती सिर्फ गाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि कई और चीजों पर भी किया गया है। अब अधिकतर चीजों पर 5% और 18% जीएसटी लगेगा, जबकि लक्जरी चीजों पर 40% तक जीएसटी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें