फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Seat Belt: मुंबई में बिना सीट बेल्ट चलाया वाहन तो खैर नहीं, कानून तोड़ने वालों को मिलेगा दंड

Fri, 14 Oct 2022 05:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब मुंबई में बिना सीट बेल्ट पहले वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। मुबंई पुलिस ने एक आदेश जारी कर सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों को चेतावनी दी है। मुंबई में अब बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चलाने पर पुलिस सख्ती से निपटेगी और दंड देगी। 
विज्ञापन
Car Seat Belt - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब मुंबई में बिना सीट बेल्ट पहले वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। मुबंई पुलिस ने एक आदेश जारी कर सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों को चेतावनी दी है। मुंबई में अब बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चलाने पर पुलिस सख्ती से निपटेगी और दंड देगी। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के आदेश में कहा गया है कि, "जो कोई भी बिना सुरक्षा बेल्ट पहने मोटर वाहन चलाता है या सीट बेल्ट नहीं पहने यात्रियों को ले जा रहा है, वह दंडनीय होगा।" 
 

सायरस मिस्त्री - फोटो : For Reference Only
हाल ही में एक कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के बाद ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट और रियर सीटबेल्ट के इस्तेमाल की चर्चा ने जोर पकड़ा है। मिस्त्री एक लग्जरी एसयूवी की पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने अपनी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इसे टाटा संस के पूर्व चेयरमैन की जानलेवा चोट के कारण के रूप में बताया गया था। 

Car Seat Belt - फोटो : For Reference Only
भारत उन शीर्ष देशों में से एक है जहां हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण खतरनाक रूप से बड़ी संख्या में मौतें और गंभीर चोटें आती हैं। सड़क हादसों में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इतना ही नहीं, पूरे भारत में हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई लाख लोग गंभीर रूप से घायल या विकलांग हो जाते हैं। जहां सड़क हादसों में मुख्य रूप से दोपहिया वाहन शामिल होते हैं, वहीं सड़क हादसों में शामिल चौपहिया वाहनों की संख्या भी कुछ कम नहीं है। 

Car Seat Belt - फोटो : For Reference Only
हालांकि दुर्घटनाओं और इससे जुड़ी मौतों और चोटों की संख्या को कम करने की कोशिश में सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों की जागरूकता के लिए अभी भी एक लंबा सफर तय करना है। पिछले साल विश्व बैंक के बयान के मुताबिक भारत में हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसों में होती है। 
विज्ञापन

Car Seat Belt - फोटो : For Reference Only
जब सुरक्षा प्रोटोकॉल की बात आती है, भारत में कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीटबेल्ट पहनना अनिवार्य है। हालांकि, कई लोग इन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हैं, और विशेष रूप से कारों के पीछे के यात्री शायद ही कभी ऐसा करते हैं। उस पर लगाम लगाने के लिए इसे लागू करने की कार्रवाई भी बहुत ढीली है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने सीट बेल्ट पहने को लेकर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें