एसयूवी का मतलब है स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल। ऊंची ड्राइविंग पोजीशन, कमांडिंग रोड प्रेजेंस व उबड़-खाबड़ रास्तों को चीरने वाला आत्मविश्वास चाहने वालों के लिए एसयूवी सच्चा साथी माना जाता है। इसका हाई ग्राउंड क्लियरेंस (170-220 एमएम) कहीं भी जाने की आजादी देता है। बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस की मजबूती इसे एक 'बुलेटप्रूफ' फील देती है, जिससे ऑफ-रोडिंग से लेकर हाई-स्पीड हाईवे क्रूजिंग तक का मजा लिया जा सकता है। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह गाड़ी बेस्ट मानी जाती है।
पॉपुलर मॉडल (2025):
- कॉम्पैक्ट: टाटा नेक्सन, ह्यूंदै वेन्यू,मारुति ब्रेजा।
- मिड-साइज: ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर ।
- फुल-साइज: टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 ।
एमयूवी यानी मल्टी यूटिलिटी व्हीकल। कार लवर्स इसे अक्सर फैमिली क्रूजर का दर्जा देते हैं। बेशक यह ऑफ-रोडिंग की चैंपियन न हो, लेकिन जब सात से नौ लोगों को आराम देने की आती है तो एमयूवी को टक्कर देने वाला कोई नहीं मिलता। इसकी लंबी बॉडी और मोनोकॉक चेसिस सिटी ड्राइविंग को मक्खन जैसा स्मूथ बनाती है। फोल्डेबल सीटों के साथ मिलना वाला बूट स्पेस लंबी छुट्टियों में ढेर सारा सामान ले जाने की आजादी देता है। इसलिए यह पावर नहीं, बल्कि परफेक्ट स्पेस यूटिलिटी का प्रतीक माना जाता है। लंबी फैमिली ट्रिप्स, दोस्त-यारों के साथ आउटिंग और माइलेज को महत्व देने वालो की यह पसंदीदा कार कही जाती है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस, मारुति अर्टिगा और किआ कैरेंस इसकी पॉपुलर वाहन हैं।
माइलेज:
पेट्रोल–डीजल: 16–20 kmpl
इलेक्ट्रिक (एक्सयूवी400): 350–456 km/चार्ज
एक्सयूवी महिंद्रा का एक खास सिग्नेचर है, जिसका मतलब है क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल। यह उन ड्राइवर्स के लिए है जो एसयूवी की दमदार फील के साथ-साथ लग्जरी से भरे प्रीमियम फीचर्स और टॉप-नॉच सेफ्टी टेक्नोलॉजी चाहते हैं। एक्सयूवी सीरीज अपनी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, विशाल पैनोरमिक सनरूफ व बेहतरीन इन-केबिन एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। यह हाईवे पर एक तेज रफ्तार परफॉर्मर और सिटी में एक स्मार्ट कार का बेहतरीन बैलेंस है।टेक्नोलॉजी-सेवी ड्राइवर्स, जिन्हें हर ट्रिप पर बेस्ट परफॉर्मेंस और सेफ्टी चाहिए। महिंद्रा एक्सयूवी 700, महिंद्रा एक्सयूवी 3 एक्सओ इसके पॉपुलर मॉडल हैं।
माइलेज:
पेट्रोल–डीजल: 16–20 kmpl
इलेक्ट्रिक (एक्सयूवी 400): 350–456 km/चार्ज
टीयूवी यानी टफ यूटिलिटी व्हीकल, जो कि महिंद्रा का एक और खास टर्म है। अगर आप उस जगह रहते हैं जहां सड़कें सिर्फ नाम की हैं, और आपको ऐसी गाड़ी चाहिए जो असल में 'टूटने' से मना कर दे, तो टीयूवी ऐसी गाड़ियों में से ही मानी जाती हैं। इसका लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस (यानी चेसिस के ऊपर अलग से बॉडी) इसे 'टैंक' जैसी अविश्वसनीय मजबूती देता है। इसका बॉक्सी, नो-नॉनसेंस लुक और ऊंचाई यह साबित करती है कि यह लग्जरी के लिए नहीं, बल्कि टफनेस के लिए बनी है। इसे चलाने में जो 'टफनेस का फील' बेजोड़ कहा जाता है। गांवों, सुदूर इलाकों के लिए यह गाड़ी काफी अच्छी मानी जाती है। महिंद्रा बोलेरो नियो (पूर्व में टीयूवी300) पॉपुलर मॉडल में से एक है।
माइलेज:
डीजल -18 kmpl।