भारी बारिश के दौरान विंडशील्ड पर पानी की बूंदें जमना, शीशों पर धुंध (फॉग) छाना और कार के अंदर कीचड़ या पानी का फैलना आम समस्याएं हैं। इससे न केवल गाड़ी की चमक फीकी पड़ती है, बल्कि विजिबिलिटी खराब होने के कारण हादसे का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में अपनी गाड़ी को चमकदार बनाए रखना चाहते हैं और सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव लेना चाहते हैं, तो ये बजट-फ्रेंडली और बेहद काम की कार एक्सेसरीज आपके पास जरूर होनी चाहिए।
1. हाई-प्रेशर वाटर स्प्रे से रखें कार साफ
बारिश के दौरान कार पर कीचड़ और गंदगी जल्दी जम जाती है। ऐसे में हाई-प्रेशर वाटर स्प्रे की मदद से कार की बाहरी सतह को आसानी से साफ किया जा सकता है। तेज प्रेशर की वजह से जमी हुई गंदगी भी जल्दी निकल जाती है।
2. कार वाइपर डिटर्जेंट टैबलेट
अगर आप चाहते हैं कि बारिश में विंडशील्ड साफ दिखाई दे, तो वाइपर वॉटर टैंक में डिटर्जेंट टैबलेट का इस्तेमाल करें। इससे शीशे पर जमी गंदगी और धूल आसानी से हटती है और विजिबिलिटी बेहतर बनी रहती है।
3. वाटर रिपेलेंट (रेन रिपेलेंट)
रेन रिपेलेंट विंडशील्ड पर एक खास परत बना देता है, जिससे पानी की बूंदें शीशे पर टिकती नहीं हैं। हल्की बारिश में कई बार वाइपर चलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती और सामने का दृश्य साफ दिखाई देता है।
4. एंटी-रेन वाटरप्रूफ फिल्म
यह फिल्म कार के शीशों पर पानी को टिकने नहीं देती। खासतौर पर साइड और रियर ग्लास पर यह विजिबिलिटी बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल हेलमेट के वाइजर पर भी किया जा सकता है।
5. एंटी-फॉग स्प्रे
बारिश के मौसम में कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर होने से शीशों पर धुंध जम जाती है। एंटी-फॉग स्प्रे विंडशील्ड और विंडो पर फॉग बनने से रोकता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान साफ दृश्य मिलता है।
अन्य उपयोगी एक्सेसरीज
इन सभी एक्सेसरीज के अलावा, अपनी कार में एंटी रेन वॉटरप्रूफ फिल्म ओआरवीएम या कांच के लिए, वायरलेस डोर वार्निंग लाइट, वॉटरप्रूफ कार सीट कवर व रबर फ्लोर मैट, टॉर्च या इमरजेंसी किट और एक पोर्टेबल एयर पंप (टायर इन्फ्लेटर) जरूर रखें।