इस नई SUV के भारत आने का क्या सबूत है?
कंपनी ने भले ही नाम छुपा कर रखा हो, लेकिन इसके भारत आने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके दो बड़े पुख्ता सबूत सामने आए हैं:
-
पेटेंट फाइलिंग: इस एसयूवी के डिजाइन को मार्च 2026 में SAIC GM Wuling Automobile Company Limited (SAIC GM वूलिंग ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड) द्वारा भारत में पेटेंट कराया जा चुका है। खास बात यह है कि इन पेटेंट तस्वीरों पर वूलिंग (Wuling) की ब्रांडिंग नहीं है। जिससे साफ है कि इसे भारत में एमजी (MG) ब्रांड के तहत ही लाया जाएगा।
-
रोड टेस्टिंग: इस दमदार कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। जो यह साबित करता है कि इसके लोकल डेवलपमेंट का काम पहले से ही चालू है।
कैसा है इस नई हाइब्रिड कार का लुक और डिजाइन?
टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल की तस्वीरें साफ करती हैं कि इसका लुक काफी हद तक इसके इंटरनेशनल मॉडल जैसा ही रखा गया है। इसका बाहरी डिजाइन कुछ ऐसा है:
-
एसयूवी जैसी बनावट: इसमें एक ऊंचा बोनट, बड़ा फ्रंट ग्रिल, चौकोर व्हील आर्चेस और निचले हिस्सों पर ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है।
-
प्रीमियम एलिमेंट्स: कार में दोनों तरफ एलईडी लाइटिंग, रूफ रेल्स, रियर स्पॉइलर और स्टाइलिश 18-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
-
साइज और स्पेस: इसका पिछला हिस्सा थोड़ा वर्टिकल लुक देता है जिससे यह हल्की सी एमपीवी (MPV) जैसी दिखती है। ग्लोबल मार्केट में यह कार 5-सीटर और 7-सीटर दोनों लेआउट में आती है। इसकी कुल लंबाई 4,745mm और व्हीलबेस 2,810mm है।
इंटीरियर और पावरट्रेन के मामले में कितनी दमदार है यह कार?
कार के केबिन को बेहद आधुनिक और मिनिमलिस्टिक (कम से कम बटनों वाला) लेआउट दिया गया है, जो इसके इंजन की तरह ही स्मार्ट है:
-
हाई-टेक केबिन: डैशबोर्ड पर आपको एक बड़ी 12.8-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और ड्राइविंग से जुड़ी जानकारियों के लिए 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा ग्लोबल मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है।
-
प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) इंजन: विदेशी बाजार में इसके हाइब्रिड वर्जन में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 20.5kWh के बैटरी पैक के साथ जुड़ा है। यह सेटअप मिलकर 197bhp की पावर और 230Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। खास बात यह है कि CLTC साइकिल के मुताबिक यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर ही 100 किमी तक चल सकती है।
-
ऑल-इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन: इसके इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक मॉडल में 56.7kWh का बैटरी पैक लगा है, जिसका फ्रंट-माउंटेड मोटर 136bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क देता है। CLTC साइकिल के तहत इसकी क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज 500 किमी तक है।
भारतीय बाजार में किन गाड़ियों से होगी इसकी टक्कर?
अपने बड़े साइज और तीन लाइनों (Three-row) वाली सिटिंग कॉन्फिगरेशन के कारण, लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी का सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Mahindra XUV 7XO (महिंद्रा 7 एक्सओ) और Tata Safari (टाटा सफारी) जैसी लोकप्रिय एसयूवी कारों से होगा। वहीं, अगर कंपनी भविष्य में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लेकर आती है, तो यह बाजार में Mahindra XEV 9S (महिंद्रा एक्सईवी 9एस) को टक्कर देगी।