फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हुई BS6 इंजन वाली MG Hector, जनवरी में बिकीं 3130 SUV

Sat, 01 Feb 2020 12:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MG Hector Delivery-1 - फोटो : Team-BHP
विज्ञापन
MG Motor ने 2020 की शुरुआत में ही तहलका मचा दिया है। चीनी कार कंपनी ने जनवरी 2020 में 3130 कार की यूनिट बेची हैं। एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया कि चीन में कोरोनोवायरस के चलते यूरोप और चीनी-एशियाई आपूर्तिकर्ताओं से सप्लाई चेन में बाधा आ रही है, जिसका असर फरवरी की बिक्री पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

हेक्टर की एडवांस बुकिंग

उन्होंने बताया कि ज्यादा बुकिंग के चलते हमारे पास इंवेंट्री का स्तर न्यूनतम रहा है। साथ ही हम ग्राहक पर इसका कम से कम असर हो, इसे सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
 

नई बीएस6 हेक्टर लॉन्च

एमजी हेक्टर को बीएस6 वर्जन के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमतों में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने हेक्टर के पेट्रोल इंजन को बीएस6 में अपडेट किया है। कंपनी इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, और 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।

जबकि पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन 6-स्पीड मैनुअल डीसीटी गियरबॉक्स के साथ आता है। एमजी हेक्टर का बिक्री की रफ्तार को बनाए रखने के लिए कंपनी इसके डीजल इंजन वाले बीएस6 वर्जन पर काम कर रही है। हेक्टर डीजल के बीएस6 वर्जन को फरवरी या मार्च 2020 में उतार सकती है।    
 
 
वेरियंट BS6 Hector BS4 Hector अंतर
Style (Petrol MT) 12.73 लाख 12.48 लाख 25,000 रुपये
Super (Petrol MT) 13.53 लाख 13.28 लाख 25,000 रुपये
Super (Petrol Hybrid MT) 14.13 लाख 13.88 लाख 25,000 रुपये
Smart (Petrol Hybrid MT) 15.23 लाख 14.98 लाख 25,000 रुपये
Sharp (Petrol Hybrid MT) 16.53 लाख 16.28 लाख 25,000 रुपये
Smart (Petrol DCT) 15.93 लाख 15.68 लाख 25,000 रुपये
Sharp (Petrol DCT) 17.43 लाख 17.18 लाख 25,000 रुपये
विज्ञापन

लाएगी GLOSTER एसयूवी

इसके अलावा कंपनी पांच फरवरी को ऑटो एक्सपो में अपने नए प्रोडक्ट GLOSTER पर से पर्दा उठाएगी। कंपनी का दावा है कि एसयूवी सेगमेंट में GLOSTER बैंचमार्क साबित होगी। इस गाड़ी में बेस्ट इन क्लास लग्जरी फीचर्स होंगे। कंपनी ऑटो एक्सपो में 14 नई गाड़ियां पेश करेगी, जिनमें ड्राइवरलेस कार भी शामिल होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें