फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Hector Dual Delight हुई लॉन्च, जानें कीमत और सारी डिटेल्स

Fri, 18 Sep 2020 04:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Hector Duel Delight मॉडल को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 
  • कार के टॉप-एंड शार्प ट्रिम में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
MG Hector Dual Delight - फोटो : MG (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MG Motor (एमजी मोटर) ने पिछले साल भारतीय बाजार में मिड-साइज एसयूवी हेक्टर के साथ एंट्री की थी और ग्राहकों ने खूब पसंद किया। इस एसयूवी में बहुत कुछ दिया गया था और इसके साथ ही यह जिस कीमत पर पेश की गई थी वह वैल्यू फॉर मनी प्रॉडक्ट थी। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए, एमजी ने अब इसे एक नए रूप में पेश करने का फैसला किया, जो इसे ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है। 
विज्ञापन

हेक्टर का नया मॉडल
एमजी मोटर ने हेक्टर में डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ पेश किया है। एमजी ने नए मॉडल का नाम Hector Duel Delight रखा है। डुअल-टोन पेंट स्कीम सिर्फ टॉप-एंड Sharp (शार्प) वेरिएंट में उपलब्ध होगी और मोनो-टोन कलर्स की तुलना में इसकी कीमत 20,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। 

कलर स्कीम और डिजाइन
एसयूवी के लुक में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, बस इसके रंगों के विकल्प बढ़ गए हैं। ड्यूल-टोन रंग विकल्पों में ग्लेज रेड और कैंडी व्हाइट शेड्स शामिल हैं। रेगुलर मोनो-टोन कलर वेरिएंट की तुलना में ड्यूल-टोन ऑप्शन में ब्लैक फिनिश रूप मिलते हैं और पिलर काले रंग के साथ आती है, जो इसके बोल्ड लुक को बढ़ा देता है। इसके अलावा, ब्लैक कलर इस्तेमाल ORVMs में भी किया गया है। 

इंजन 
इस एसयूवी इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया है। इस कार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 143 hp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 2.0-लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 170 hp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन ऑप्शन में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है। 

फीचर्स
कार के फीचर्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में मिलने वाले फीचर्स मोनो-टोन कलर वेरिएंट के जैसे ही हैं। टॉप-एंड शार्प ट्रिम में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस कमांड असिस्ट, आईस्मार्ट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी जो लगभग 50 फीचर्स के साथ आती है, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एबीएस और ईबीडी, 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

कीमत
Hector Duel Delight मॉडल को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस मॉडल के 1.5L पेट्रोल हाइब्रिड MT वेरिएंट की कीमत 16.84 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इस कार के DCT वेरिएंट की कीमत 17.75 लाख रुपये है। जबकि, डीजल मैन्युअल ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट की कीमत 18.08 लाख रुपये रखी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें