फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में एमजी ने लॉन्च की नई हेक्टर, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Wed, 11 Jan 2023 10:50 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमजी मोटर्स ने ऑटो एक्सपो के दौरान नई हेक्टर को लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने एसयूवी की कीमत और फीचर्स की भी पूरी जानकारी दी है। नई हेक्टर 2023 में क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

ऑटो एक्सपो 2023 में ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से हेक्टर 2023 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। साथ ही कंपनी ने एसयूवी के वैरिएंट और कीमतों की घोषणा भी कर दी है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने एसयूवी को किस कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

विज्ञापन

कैसी है हेक्टर

2 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
एमजी की ओर से ऑटो एक्सपो के दौरान नई हेक्टर 2023 को लॉन्च किया गया। कंपनी ने नई एसयूवी को पांच, छह और सात सीटों के विकल्प के साथ बाजार में उतारा है। एसयूवी को कुल पांच वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमें स्टाइल, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शॉर्प प्रो और सैवी प्रो शामिल हैं।
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

3 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
एसूयवी में कंपनी ने 14 इंच एचडी प्रोटेट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। जो अपने सेगमेंट के साथ ही अभी तक का सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसके अलावा कंपनी ने नई हेक्टर 2023 में डिजिटल ब्लूटूथ की के साथ की शेयरिंग फंक्शन भी दिया है। एसयूवी में ऑटो टर्न इंडीकेटर्स जैसे फीचर को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही आई स्मार्ट तकनीक के साथ 75 कनेक्टिड फीचर्स को भी ऑफर किया जा रहा है।

कैसी है सेफ्टी

4 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
2023 -2 ADAS 11 , , 360 , , , , , ,
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

5 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
नई हेक्टर 2023 की एक्स शोरुम कीमत की शुरुआत 14.72 लाख रुपये से होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 22.42 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें