प्रीमियम कारों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। भारत में एमजी ने दो नए फ्लैगशिप को पेश कर दिया है, जो कि लिमिटेड एडिशन है। कंपनी ने साफ कहा है कि भारत में इन दोनों गाड़ियों की बेहद सीमित 50-50 यूनिट्स ही अलॉट की जाएंगी, जिससे यह कारें देश के गिने-चुने शौकीनों के लिए एक स्टेटस सिंबल बनने जा रही हैं। एमजी सेलेक्ट डीलरशिप्स के जरिए इन दोनों ही गाड़ियों की प्री-बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू की जा चुकी है। हालांकि, इनकी कीमतों, डिलीवरी टाइमलाइन और कस्टमर अलोकेशन से जुड़ी पूरी डिटेल्स तीन अगस्त 2026 को जारी की जाएंगी।
MG Cyberster Couture Edition में क्या है खास?
यह मॉडल खास उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो रफ्तार और स्टाइल के शौकीन है, जो सड़क पर सबसे अलग दिखना चाहते हैं। यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में एक कन्वर्टिबल (खुली छत वाली) कार है।
- डिजाइन और एक्सटीरियर: इस टू-सीटर स्पोर्टी कार में ऊपर की तरफ खुलने वाले सिजर डोर्स (Scissor Doors), एक फोल्डेबल फैब्रिक रूफ और आक्रामक लो-स्टांस बॉडी कट दिए गए हैं, जो इसे रोडस्टर लुक देते हैं।
- इंटीरियर का अनुभव: कार का केबिन और डैशबोर्ड पूरी तरह से ड्राइवर-सेंट्रिक है, जो ड्राइवर को चारों तरफ से घेरता है। केबिन में प्रीमियम फील देने के लिए मल्टीपल डिस्प्ले स्क्रीन्स का इस्तेमाल किया गया है।
- पावर और परफॉर्मेंस: इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप दिया गया है, जो 503 bhp की पावर और 725 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करता है। रफ्तार के मामले में यह इतनी तेज है कि 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड मात्र 3 सेकंड से थोड़े ही ज्यादा समय में हासिल कर लेती है।
- बैटरी और रेंज: इसमें 77 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है, जो MIDC साइकिल के तहत 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज प्रदान करने का दावा करता है।
MG M9 Couture Edition का फोकस लग्जरी पर
MG M9 कउचर एडिशन एक लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी है, जिसे खासतौर पर पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे खरीदने वाले उन 50 लोगों को इसमें कैप्टन सीट्स, बड़ा केबिन और आरामदायक इंटीरियर मिलेगा, जिससे उनकी लॉन्ग ड्राइव भी एकदम सुविधाजनक बन सकेगी।
- बैटरी और परफॉर्मेंस: इस बड़ी लग्जरी गाड़ी में 90 kWh का बड़ा बैटरी पैक लगाया गया है जो फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) मोटर को पावर देता है।
- ड्राइविंग रेंज: कंपनी के दावों के मुताबिक, यह लक्जरी मूवर भी सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से अधिक की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है।
कीमत का एलान कब होगा?
फिलहाल कंपनी ने दोनों मॉडल्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। दावा किया जा रहा है कि एमजी की ओर से तीन अगस्त 2026 को कीमत, डिलीवरी शेड्यूल और कस्टमर अलॉटमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी आ सकती है।
सिर्फ 50-50 यूनिट्स ही क्यों पेश हुई?
यह दोनों की कारें बिल्कुल प्रीमियम हैं, Cyberster Couture Edition और M9 Couture Edition दोनों को लिमिटेड एडिशन के रूप में लाया गया है। कंपनी प्रत्येक मॉडल की केवल 50 यूनिट्स ही उपलब्ध कराएगी, जिससे ये मॉडल और अधिक एक्सक्लूसिव बन जाएंगे।
MG Select का भारत में विजन
कंपनी के अनुसार इन दोनों लिमिटेड-एडिशन लग्जरी मॉडल्स को पेश करने के पीछे एमजी का उद्देश्य भारतीय बाजार के सबसे ऊपरी (अल्ट्रा-प्रीमियम) ईवी सेगमेंट में अपनी जगह को और मजबूत करना है। कारों की सीमित उपलब्धता, शानदार फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स की बदौलत यह दोनों गाड़ियां बेहद खास होने वाली हैं।