फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes EQS 450: मर्सिडीज EQS 450 एसयूवी भारत में लॉन्च, मिला विशाल 122 kWh बैटरी, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

Thu, 09 Jan 2025 03:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नई मर्सिडीज-बेंज EQS 450 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की।
विज्ञापन
Mercedes EQS 450 SUV - फोटो : Mercedes-Benz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने गुरुवार को कैलेंडर वर्ष 2025 के अपने दो लॉन्च में से पहले Mercedes EQS SUV 450 (मर्सिडीज ईक्यूएस एसयूवी 450) को लॉन्च किया। दूसरा बहुप्रतीक्षित G-Wagon 580 (जी-वैगन 580) है। मर्सिडीज EQS 450 का लॉन्च भी मर्सिडीज EQS 580 के ठीक बाद हुआ है जिसे चार महीने पहले सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। 7-सीटर मर्सिडीज EQS 580 को 1.41 करोड़ रुपये की कीमत पर लाया गया था और इसमें 118 kWh का बैटरी पैक मिलता है। जबकि टॉप-एंड, ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी के 5-सीटर वर्जन की कीमत 1.28 करोड़ रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) रखी गई है। EQS 450 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन

बैटरी और रेंज
मर्सिडीज EQS 450 में तीसरी पंक्ति की सीटें नहीं हैं। हालांकि, इस लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV में 122 kWh का विशाल बैटरी पैक है। जो एक बार चार्ज करने पर 820 किलोमीटर की बेहतर रेंज प्रदान करता है। यह 355 bhp की पावर और 800 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मर्सिडीज का कहना है कि EQS 580 को बड़े परिवारों वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है। जबकि EQS 450 उन लोगों के लिए खास तौर पर बनाया गया है जो रेंज को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मर्सिडीज EQS 450 के अंदर 122 kWh का बैटरी पैक वर्तमान में भारतीय बाजार में किसी भी इलेक्ट्रिक कार के लिए सबसे बड़ा है।

मर्सिडीज EQS 450: फीचर्स की खास बातें
केबिन के अंदर भी EQS 450 और EQS 580 में कोई खास अंतर नहीं है, सिवाय इसके कि EQS 580 में दो पंक्तियां हैं। नप्पा लेदर से लिपटा स्टीयरिंग व्हील, एक बहुत बड़ी हाइपरस्क्रीन जो कंपनी के हाई-एंड मॉडल में तेजी से एक प्रमुख आकर्षण बनती जा रही है, मेमोरी-कंट्रोल्ड सीट पोजिशन। साथ ही डॉल्बी एटमॉस इंटीग्रेशन के साथ बर्मेस्टर 3D सराउंड साउंड सिस्टम मिलता है। 

Mercedes EQS 450 SUV - फोटो : Mercedes-Benz
खास बातें
एक टॉप-एंड मर्सिडीज ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन होने के नाते, EQS 450 काफी आकर्षक है। साइज के मामले में, यह अपनी तीन-पंक्ति वाली ट्विन से थोड़ी चौड़ी और मामूली रूप से ऊंची है, जबकि इसकी कुल लंबाई समान है। सीटों की आखिरी पंक्ति को हटाने का मतलब है कि एसयूवी में 651 लीटर का काफी बड़ा कार्गो स्पेस मिलता है।

लुक और डिजाइन
लेकिन सिर्फ नंबरों से परे, मर्सिडीज की EQS 450 खास तौर पर अपने स्टाइल एलिमेंट्स को रेखांकित करना चाहती है। EQS 580 से इसे अलग करने के लिए बहुत कुछ नहीं है। और इसलिए, इसमें 21-इंच, पांच-स्पोक अलॉय व्हील्स, मर्सिडीज ट्राई-स्टार के साथ एक बड़ा क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, एयरो-इलुमिनेटेड रनिंग बोर्ड और आगे और पीछे हाई-परफॉरमेंस LED लाइटिंग यूनिट्स हैं।
विज्ञापन

किनसे है मुकाबला
मर्सिडीज EQS 450 से उस प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने की उम्मीद है जो EQS 580 पहले से ही BMW iX और ऑडी Q8 ई-ट्रॉन जैसी कारों से कर रही है। हालांकि यह GLS और EQE में इंजन से चलने वाले मॉडल्स के लिए थोड़ा खतरा भी हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें