पहली बार पूरी तरह इलेक्ट्रिक CLA
भारत में इससे पहले CLA नाम की कार पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती थी। इसे 2020 की शुरुआत में बंद कर दिया गया था। अब पहली बार इस नाम को पूरी तरह इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में पेश किया जा रहा है। इससे ये ब्रांड की नई इलेक्ट्रिक रणनीति का अहम हिस्सा बन गई है।
रेंज, बैटरी और परफॉर्मेंस
नई CLA इलेक्ट्रिक में 85kWh का बैटरी पैक दिया गया है। ये 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें तेज चार्जिंग और बेहतर एफिशिएंसी में मदद मिलती है। भारत में आने वाला CLA 250+ वेरिएंट WLTP साइकिल के अनुसार 792 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। कंपनी के अनुसार इसकी 93% ड्राइवट्रेन एफिशिएंसी, बेहतर एयरोडायनामिक डिजाइन और ऑप्टिमाइज्ड एनर्जी मैनेजमेंट इसकी लंबी रेंज में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
- 0-100 किमी/घंटे सिर्फ 6.7 सेकंड में
- रियर इलेक्ट्रिक मोटर पावर: 272hp
- DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट: 240kW तक
- 20 मिनट में करीब 400KM रेंज का टॉप-अप
भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाई गई है और सस्पेंशन को खास तौर पर ट्यून किया गया है। खास बात ये है कि जहां अधिकतर इलेक्ट्रिक कारों में सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स होता है वहीं इसमें टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इससे बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी मिलती है।
एक्सटीरियर: स्टार लोगो की खास झलक
नई CLA इलेक्ट्रिक के डिजाइन में मर्सिडीज के थ्री-पॉइंटेड स्टार लोगो पर खास जोर दिया गया है। फ्रंट ग्रिल बंद (क्लोज्ड) डिजाइन में है, जिसमें इल्यूमिनेटेड स्टार पैटर्न दिए गए हैं।
- हेडलैम्प और टेललैम्प में भी स्टार-शेप एलिमेंट्स
- फ्रंट ग्रिल में 142 छोटे बैकलिट स्टार
- क्लीन और एयरो-फोकस्ड बंपर डिजाइन
- साइड प्रोफाइल में कूपे जैसा लुक
- 18-इंच अलॉय व्हील्स
- फ्लश डोर हैंडल
नई CLA में ड्रैग कोएफिशिएंट (Cd) सिर्फ 0.21 है, जो इसे काफी एयरोडायनामिक बनाता है। ये पुरानी CLA से 30mm लंबी, 25mm चौड़ी और 25mm ऊंची है। लेकिन स्मूद डिजाइन की वजह से इसकी एफिशिएंसी बेहतर बनी रहती है। इसमें कई कलर विकल्प मिलते हैं: क्लियर ब्लैक, कॉस्मिक ब्लैक, पोलर व्हाइट, अल्पाइन ग्रे और पेटागोनिया रेड। इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ में हीट-प्रोटेक्टिव कोटिंग दी गई है जो गर्म मौसम में केबिन को ठंडा रखने में मदद करेगी।
इंटीरियर और फीचर्स: टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन
भारत में आने वाला 250+ वेरिएंट ट्रिपल-स्क्रीन सुपरस्क्रीन के बजाय ड्यूल स्क्रीन सेटअप के साथ आएगा।
- 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- 14-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन
- लेटेस्ट MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम
- OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट सपोर्ट
- वायरलेस चार्जिंग
- 6 फास्ट USB-C पोर्ट (100W)
- 40:20:40 स्प्लिट रियर सीट
- AMG स्टाइलिंग पैकेज के साथ स्पोर्टी स्टीयरिंग
पैसेंजर डिस्प्ले की जगह ग्लास पैनल दिया गया है जिसमें एलईडी-बैकलिट स्टार लोगो एंबिएंट लाइटिंग के साथ सिंक होता है।
सेफ्टी और रेटिंग
नई CLA इलेक्ट्रिक को अभी भारत NCAP में टेस्ट नहीं किया गया है लेकिन इसे 2025 में यूरो NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इस कार की सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं:
- फ्रंट और साइड एयरबैग
- सेंटर एयरबैग
- कैमरा और रडार बेस्ड Level 2 ADAS