Tesla के Roadster स्टंट और McMurtry के कारनामे में क्या अंतर है?
दोनों ही कंपनियों ने गाड़ियों को उल्टा चलाने का कारनामा कर दिखाया है। लेकिन दोनों की तकनीक और तरीका बिल्कुल अलग था:
- टेस्ला का तरीका: टेस्ला ने 15 अक्तूबर को टेक्सस स्थित स्पेसएक्स (SpaceX) के टेस्ट साइट पर रोडस्टर का स्टंट दिखाया था। इसमें कार ने एक मुड़े हुए रैंप पर चढ़कर सक्शन सिस्टम की मदद से उल्टा सफर किया। और फिर स्पेसएक्स रॉकेट से ली गई 'कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स' तकनीक की मदद से हवा में फ्लिप करते हुए लैंड किया।
- मैकमर्ट्री का तरीका: वहीं, अप्रैल 2025 में मैकमर्ट्री ने अपने ग्लॉस्टरशायर मुख्यालय में स्पियरलिंग हाइपरकार को एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए रोटेटिंग रिग पर उल्टा चलाया था। इसमें किसी थ्रस्टर का इस्तेमाल नहीं किया गया था। बल्कि कार अपने 'डाउनफोर्स-ऑन-डिमांड' फैन सिस्टम द्वारा बनाए गए वैक्यूम के दम पर पूरी तरह उल्टी लटकी रही थी।
Roadster event livestream https://t.co/G0jU4mWfid
— Tesla (@Tesla) October 15, 2026
McMurtry Speirling की खासियत और रिकॉर्ड्स क्या हैं?
मैकमर्ट्री का यह फैन सिस्टम किसी चमत्कार से कम नहीं है:
- 2,000 किलो का डाउनफोर्स: इस कार का फैन सिस्टम गाड़ी के खड़े होने की स्थिति में भी 2,000 किलोग्राम तक का डाउनफोर्स पैदा कर सकता है। यही वजह है कि बिना किसी मैकेनिकल सपोर्ट के यह कार उल्टी प्लेटफॉर्म पर भी मजबूती से चिपकी रही।
- शानदार रिकॉर्ड: मैकमर्ट्री की स्पियरलिंग केवल उल्टे चलने के लिए ही नहीं जानी जाती। बल्कि यह गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड हिलक्लाइम्ब, टॉप गियर टेस्ट ट्रैक और लगूना सेका कॉर्कस्क्रू हिलक्लाइम्ब पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।
मैकमर्ट्री का यह संदेश कोई सीधा मुकाबला नहीं। बल्कि अपनी उस अग्रणी तकनीक की याद दिलाना था, जिसे वह पहले ही दुनिया के सामने साबित कर चुकी है।