Best Maxi Scooters: क्या आप भी ऑफिस जाने के लिए किसी शानदार स्कूटर की तलाश में है और कोई साधारण या टू-व्हीलर नहीं चाहते, तो अब आपके पास कई शानदार विकल्प मौजदू है। आइए जानते हैं कि वो स्कूटर्स कौन से हैं, जो ऑफिस जाने वालों के लिए स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बो हैं?
Office Commute Scooters: अगर आप रोजाना ऑफिस जाने के लिए ऐसा टू-व्हीलर ढूंढ रहे हैं जो न केवल आपके सफर को आसान बनाए बल्कि सड़क पर आपकी अलग पहचान भी बनाए, तो मैक्सी स्कूटर्स एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। इन स्कूटर्स में बाइक जैसी रोड प्रेजेंस, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन मेल मिलता है। भारतीय बाजार में कई ऐसे मैक्सी स्कूटर्स मौजूद हैं जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी का शानदार संतुलन पेश करते हैं।
विज्ञापन
Yamaha Aerox 155: स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन
अगर आप स्पोर्टी डिजाइन और तेज परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो यमाहा एयरोक्स (Yamaha Aerox 155) सबसे पहले आपकी लिस्ट में होना चाहिए। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.43 लाख रुपये से 1.46 लाख रुपये के बीच है।
स्कूटर में R15 से लिया गया 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 14.75 bhp की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
स्लीक ट्विन एलईडी हेडलाइट्स, मस्कुलर डिजाइन और बड़े 14-इंच व्हील्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, सिंगल-चैनल ABS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।
Suzuki Burgman Street 125: आराम और माइलेज का शानदार पैकेज
अगर आप इसके साथ स्टाइल भी चाहते हैं और रोजाना इस्तेमाल में आराम और बेहतर माइलेज की चाह रखते हैं, तो उनके लिए सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट (Suzuki Burgman Street 125) एक बेहतरीन विकल्प है।
इसकी कीमत 1.02 लाख रुपये से शुरू होकर 1.13 लाख रुपये तक जाती है। यूरोपियन मैक्सी स्कूटर से प्रेरित इसका डिजाइन काफी प्रीमियम नजर आता है।
इसमें 24.6 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें ऑफिस बैग और अन्य जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है।
124cc इंजन से लैस यह स्कूटर 8.58 PS की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क देता है। साथ ही यह लगभग 55 से 59 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
Hero Xoom 160: ऑफिस से लेकर वीकेंड एडवेंचर तक का साथी
अगर आप ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो वीकडेज में ऑफिस और वीकेंड पर लॉन्ग राइड दोनों के लिए उपयुक्त हो, तो हीरो जूम (Hero Xoom 160) आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
करीब 1.40 लाख रुपये की कीमत वाला यह स्कूटर एडवेंचर मैक्सी स्कूटर सेगमेंट में हीरो की एंट्री है। इसकी लंबी विंडस्क्रीन, ऊंची सीट और मस्कुलर बॉडी इसे बड़ा और दमदार लुक देती है।
156cc लिक्विड-कूल्ड इंजन 14 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क पैदा करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट की, कीलेस गो, i3S टेक्नोलॉजी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और LED हेडलैंप जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
Keeway Vieste 300: प्रीमियम रोड प्रेजेंस का दूसरा नाम
अगर आपको बजट की कोई समस्या नहीं है और आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं, जो सड़क पर थोड़ा यूनिक दिखे, तो कीवे विएस्टे ( Keeway Vieste 300 ) आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.02 लाख रुपये से 3.25 लाख रुपये के बीच है। यूरोपियन स्टाइल डिजाइन, 4 LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और बड़ा बॉडीवर्क इसे बेहद प्रीमियम लुक देते हैं।
278.2cc लिक्विड-कूल्ड इंजन 18.95 PS की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर 120-125 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकता है।
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS, डिस्क ब्रेक और Keyless Ignition जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कौन-सा मैक्सी स्कूटर है आपके लिए बेस्ट?
अगर स्पोर्टी परफॉर्मेंस चाहिए तो यमाहा एयरोक्स 155 बेहतरीन विकल्प है। बेहतर माइलेज और रोजाना इस्तेमाल के लिए सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट125 उपयुक्त रहेगा।
एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए हीरो जूम160 शानदार है, जबकि प्रीमियम रोड प्रेजेंस और हाई-एंड अनुभव के लिए कीवे विएस्टे 300 सबसे अलग नजर आता है।
इन चारों स्कूटर्स की खासियत अलग-अलग है, इसलिए अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुनना ज्यादा समझदारी होगी।