फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti SUV: मिड एसयूवी सेगमेंट के लिए मारुति का बड़ा प्लान, बनाई अक्रामक रणनीति

Wed, 07 Sep 2022 11:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति ने मिड एसयूवी सेगमेंट के लिए खास रणनीति तैयार की है। कंपनी एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा कारें बेचती है लेकिन सितंबर के आखिरी हफ्ते में नई कार लॉन्च करके मिड एसयूवी सेगमेंट में भी चुनौती देगी। 
 
विज्ञापन
मारुति विटारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति अपनी कुल बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एसयूवी सेगमेंट को जरुरी सेगमेंट मानती है। कंपनी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है। मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि नॉन-एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी 65 फीसदी से ज्यादा है जबकि एसयूवी सेगमेंट में हिस्सेदारी बड़ी नहीं है। एसयूवी सेगमेंट में हिस्सेदारी 45 फीसदी है जिसे बढ़ाकर कंपनी 50 फीसदी करना चाहती है। 
विज्ञापन


एसयूवी सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट
सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि एसयूवी सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट है और मारुति की इसमें अच्छी बाजार हिस्सेदारी होनी चाहिए। एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी 20 फीसदी है लेकिन मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हर साल 5.5 लाख यूनिट्स की बिक्री होती है लेकिन इस सेगमेंट में कंपनी की कोई कार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मिड-एसयूवी सेगमेंट में डीजल एसयूवी की बिक्री घट रही है क्योंकि पेट्रोल इंजन अच्छी एवरेज दे रहे हैं। कंपनी सब-फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट पर भी विचार कर रही है।

सितंबर में लॉन्च होगी नई एसयूवी
उन्होंने बताया कि हालांकि मारुति एंट्री-एसयूवी सेगमेंट में मार्केट लीडर है, लेकिन मिड-एसयूवी सेगमेंट में हमारी कोई मौजूदगी नहीं है। "मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने की जरूरत है जिसके लिए सितंबर के आखिरी हफ्ते में एक नया मॉडल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी सितंबर महीने में नई एसयूवी ग्रैंड विटारा लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी के लिए कंपनी ने प्री-बुकिंग 11 जुलाई को 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी थी। कंपनी ने बताया कि इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें