फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियाई कंपनियों Hyundai और Kia की बढ़ती हिस्सेदारी से ऐसे निपटेगी Maruti Suzuki, मिड-साइज SUV सेगमेंट पर करेगी फोकस

Wed, 27 Jan 2021 05:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुजुकी ने टोयोटा के साथ साझेदारी की है और दोनों मिल कर ह्यूंदै और किआ मोटर्स को टक्कर देने के लिए 10 लाख से कम कीमत वाली मल्टीपल यूटिलिटी व्हीकल लाने की तैयारी कर रहे हैं...
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Cross Auto Expo 2020 - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की नंबर एक कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को इन दिनों कोरियाई कार कंपनी और दूसरे नंबर की वाहन निर्माता कंपनी ह्यूंदै से कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं चुनौतियों के चलते मारुति को अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए तेजी से बढ़ रहे एसयूवी सेगमेंट पर फोकस करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


फिलहाल स्थानीय बाजार में बिकने वाली चार एसयूवी में से एक मारुति की होती है, जिसके चलते मारुति मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मारुति के पास फिलहाल केवल मारुति एस-क्रॉस ही है। इसके अलावा सुजुकी ने टोयोटा के साथ साझेदारी की है और दोनों मिल कर ह्यूंदै और किआ मोटर्स को टक्कर देने के लिए 10 लाख से कम कीमत वाली मल्टीपल यूटिलिटी व्हीकल लाने की तैयारी कर रहे हैं।

पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की बात करें तो मिड साइज एसयूवी की हिस्सेदारी 15 फीसदी है। वहीं 2020 कलेंडर वर्ष के दौरान मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में मारुति की बाजार में हिस्सेदारी 3.5 फीसदी रही है। इनमें एंट्री लेवल एसयूवी विटारा ब्रेजा और एमपीवी अर्टिगा के चलते मारुति सुजुकी पहले ही यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में लीटर है। एंट्री एसयूवी सेगमेंट में मारुति की हिस्सेदारी 25.2 फीसदी है, एमपीवी सेगमेंट में 55.1 फीसदी की हिस्सेदारी है। साल 2020 में मारुति सुजुकी में 203124 गाड़ियों की बिक्री की, जबकि ह्यूंदै ने 180237 यूनिट्स और किआ मोटर्स ने 140055 यूनिट्स की बिक्री की।

वहीं मारुति सुजुकी को दोनों कोरियाई कंपनियों से भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 2020 में यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में मारुति सुजुकी की बाजार में हिस्सेदारी 320 बेसिस पाइंट्स यानी 22.6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ह्यूंदै मोटर को 260 बेसिस पाइंट्स यानी तकरीबन 20 फीसदी की बढ़त मिली। वहीं इस सेगमेंट में किआ की बाजार में हिस्सेदारी 15.6 फीसदी बढ़ी।

मारुति ने पिछले साल अगस्त में नई एस-क्रॉस लॉन्च की थी। पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई नई एस-क्रॉस के साथ मारुति को उम्मीद थी कि वह तेजी से बढ़ते हुए मिड साइज सेगमेंट पर अच्छी पकड़ बना लेगी, क्योंकि अगले दो-तीन सालों में सी सेगमेंट एसयूवी एमपीवी सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही है। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने की वजह से पेट्रोल वाहनों की बिक्री कम होती जा रही है, जबकि मिड साइज स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में उपभोक्ता डीजल गाड़ियां पसंद करते हैं।
विज्ञापन

सुजुकी भारत में क्रेटा को टक्कर देने के लिए एक मिडसाइज एसयूवी बना रही है, जिसे खास तौर पर भारत के लिए तैयार किया जा रहा है। इन दिनों में भारत में एसयूवी सेगमेंट तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। मारुति सुजुकी अपनी क्रॉ़सओवर एसयूवी एस-क्रॉस को बंद कर सकती है और इसकी जगह मिड-साइज एसयूवी को पेश किया जा सकता है। इसका कोडनेम YFG है और यह सुजुकी के प्रसिद्ध ग्लोबल ब्रांड ग्रैंड विटारा पर बेस्ड होगी। वहीं इस एसयूवी का उत्पादन 2022 से शुरू होगा, जिसे टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की कनार्टक यूनिट में तैयार किया जाएगा। वहीं भारत में यह पहली सुजुकी की कार होगी, जिसे टोयोटा भारत में बनाएगी।

खास बात यह होगी कि इन एसयूवी को दोनों कंपनियां सुजुकी और टोयोटा अलग-अलग नामों से बेचेंगी। टोयोटा इससे पहले बलेनो को ग्लैंजा और विटारा ब्रेजा को अर्बन क्रॉसओवर के नाम से अपने शोरूम्स से बेच रही है। वहीं जानकारों का कहना है कि सुजुकी और टोयोटा की पार्टरनरशिप में तैयार नई एसयूवी में दमदार पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो पावरफुल हाईब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगा। जो माइलेज भी ज्यादा देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें