सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) ने ऑटो कंपनियों के मई महीने की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं जिसमें 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में अकेले मारुति सुजुकी की ही 8 कारें शामिल हैं। SIAM द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। SIAM के मुताबिक वाहन मुताबिक भारत में इस साल पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 18 साल में 20 प्रतिशत की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। आइये एक नजर डालते हैं मई महीने में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों पर...
स्विफ्ट का छाया जलवा
मारुति सुजुकी की स्विफ्ट मई महीने की बेस्ट सेलिंग कार रही है, कंपनी ने इसकी कुल 17,039 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल मई महीने में यह चौथे नंबर पर थी।
दूसरे नंबर पर Alto
सियाम के मुताबिक मई महीने में मारुति की ऑल्टो दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इस कार की कुल 16,294 यूनिट बिकी। जबकि पिछले साल मई महीने में यह आंकड़ा 21890 यूनिट्स का था।
तीसरे नंबर डिजायर
मई महीने में मारुति ने डिजायर की 16,196 यूनिट्स बेचीं जिससे यह तीसरे स्थान पर रही। फैमिली क्लास को डिजायर काफी पसंद आ रही है। होंडा की अमेज इसे काफी चुनौती दे रही है लेकिन इससे आगे निकल नहीं पा रही है।
बलेनो ने पाया चौथा पायदान
अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से मारुति की बलेनो यूथ को काफी लुभा रही हुई। मई महीने में कंपनी ने इसकी 15176 यूनिट्स बेचीं जिससे यह चौथे पायदान पर रही। जबकि पिछले साल इसी महीने में बलेनो की 19398 यूनिट्स बिकीं।
वैगन-आर को मिला 5वां स्थान
मारुति सुजुकी की वैगन-आर को मई महीने में 5वां स्थान मिला, जबकि इको को छठा स्थान मिला। इसके अलावा सातवें पायदान पर Creta रही। वही एलिट आई20 आठवें नम्बर पर जबकि अर्टिगा को मिला 9वां स्थान तो वही दसवे नंबर पर रही विटारा ब्रेजा।