फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti S-Cross का पेट्रोल वेरियंट जल्द होगा लांच, डीजल वेरियंट की सेल में लगातार गिरावट

Mon, 15 Jul 2019 10:19 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
S-cross
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की प्रीमियम क्रॉसओवर S-Cross की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने (जून) में S-Cross की की 1,359 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने में इसकी 4,128 यूनिट्स बिकी थीं। कंपनी ने S-Cross को भारत में पहली बार साल 2015 में लॉन्च किया था। लेकिन इसे वो कामयाबी नहीं मिली जिसकी कंपनी ने उम्मीद की थी।  

विज्ञापन
Trending Videos

2017 में फेसलिफ्ट

मारुति सुजुकी ने एक बार फिर S-Cross पर डाव खेलते हुए इसका का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया। जिसकी वजह से इसकी बिक्री में जरूर इजाफ देखने को मिला। फिलहाल S-Cross की हर करीब 2,500 यूनिट्स बिक रही हैं   

पेट्रोल इंजन के साथ लाने की तैयारी

अब तक मारुति की क्रॉसओवर सिर्फ डीजल इंजन में ही मिलती है लेकिन अब कंपनी जल्द ही इसे पेट्रोल इंजन  में भी लाने की पूरी तैयारी कर रही है। कंपनी इसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलजी वाला 1.5-लीटर पेट्रोल K15B इंजन देगी। यह वहीँ इंजन हैं जो इस समय सियाज और अर्टिगा को पावर देता है। यह इंजन 103 bhp का पावर और 138 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इजन 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा।

S-Cross सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध

भारत में मौजूदा मारुति की S-Cross सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 1.3-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन लगा है जो 89 bhp की पावर देता है। इसके अलावा यह 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है। संभावना है कि पेट्रोल एस-क्रॉस इस साल फेस्टिव सीजन में लांच की जा सकती है।
 
 
 
विज्ञापन

इनसे होगा मुकाबला

नई पेट्रोल S-Cross का सीधा निसान किक्स, रेनॉ कैप्चर और Hyundi क्रेटा जैसी गाड़ियों से होगा। देखना होगा नए मॉडल को भारत में कितनी कामयाबी मिलती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें