फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी S-Cross फेसलिफ्ट: कंपनी ने किए हैं ये बड़े बदलाव

Fri, 29 Sep 2017 11:04 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
भारत में 26 सितंबर से इस कार की सेल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कंपनी की पहली कार थी जो इसके प्रीमियम आउटलेट Nexa से पेश की गई थी। हालांकि यह क्रॉसओवर बिक्री के मामले में उस मुकाम तक नहीं पहुंच सकी जितना कंपनी ने सोचा था। लेकिन अब मारुति सुजुकी इस कार को नए अंदाज में पेश करने जा रही है। कंपनी मारुति सुजुकी एस-क्रॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च करने जा रही है। कार की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और कंपनी इसकी डीटेल भी वेबसाइट पर जारी कर चुकी है। आईए जानते हैं इस कार में क्या बड़े बदलाव किए गए हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन

s-cross
कार में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में किया गया है। कार के फेस को बोल्ड लुक दिया गया है। इसमें पतले क्रोम वाले ग्रिल दिए गए हैं और हेडलैंप को रिडिजाइन किया गया है। कार में एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप्स दिए गए हैं।   इंटीरियर की बात करें तो मारुति सुजुकी एस-क्रॉस 2017 के केबिन में सॉफ्ट टच मैटिरियल का इस्तेमाल किया है, जो प्रीमियम फील देता है। हालांकि फेसलिफ्ट वर्जन में 7 इंच का SmartPlay टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है,  जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसी प्रकार की सुविधा विटारा ब्रेजा और बलेनो में भी दी थी। कार में नया क्रोम ग्रिल और नए डिजाइन के हेडलैंप दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें नए एलईडी डीआरएल, स्पोर्टी एलॉय व्हील, नए ग्रिल दिए होंगे।

इंजन की बात करें तो नई एस-क्रॉस फेसलिफ्ट में (SHVS) स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम के साथ 1.3-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। यही इंजन मारुति सियाज और Ertiga में दिया गया है। कंपनी ने 1.6 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन को हटाने का फैसला किया है। इसके अलावा कार को पेट्रोल वैरिएंट में भी नहीं उतारा जाएगा। अनुमान के मुताबिक इस कार की कीमत 8-9 लाख रुपए हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें