फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति की कारें खरीदने का शानदार मौका, इन कारों पर मिल रही 70 हजार रुपये तक की छूट

Thu, 04 Jul 2019 09:37 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मारुति सुजुकी डिस्काउंट - फोटो : Social
विज्ञापन

देश की नंबर वन कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए गाड़ियों पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही बलेनो, ऑल्टो, स्विफ्ट और डिजायर के बाद बाकी गाड़ियों को बीएस6 इंजन में लॉन्च करेगी और इन्वेन्ट्री को खत्म करने के लिए यह डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइये जानते हैं किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट? 

विज्ञापन

मारुति सुजुकी बलेनो

डिस्काउंट: 45,000 रुपये तक

अपने सेगमेंट में बलेनो काफी पॉपुलर कार है और इसका सीधा मुकाबला Hyundai i20 और Honda Jazz से है। यह कार नेक्सा शोरूम्स पर बेची जाती है। कंपनी इस कार पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं इसके बीएस4 मॉडल पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि बीएस4 यूनिट्स की संख्या बेहद कम है।

मारुति सुजुकी इग्निस

डिस्काउंट: 55,000 रुपये तक

मारुति सुजकी इग्निस बेहद लाजवाब कार है। इसे ड्राइव करके आपको मजा आएगा। लेकिन भारत में इग्निस जैसी कारों के खरीदार बहुत ज्यादा नहीं हैं। जुलाई में नेक्सा डीलरशिप्स पर Ignis के सभी वेरिएंट्स पर 55,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।

मारुति सुजुकी सियाज

डिस्काउंट: 65,000 रुपये तक

अपने सेगमेंट में सियाज सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसका सीधा मुकाबला ह्यूंदै वरना और होंडा सिटी से है। फिलहाल सियाज के Sigma, Delta, Zeta वेरिएंट्स पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जबकि इसके टॉप मॉडल Alpha ट्रिम्स पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

  मारुति सुजुकी S-Cross

डिस्काउंट: 70,000 रुपये तक

मारुति सुजुकी S-Cross ऐसे ग्राहकों को लुभाती है, जो एक ही कार में सेडान और एसयूवी दोनों का मज़ा लेना चाहते हैं। यह क्रॉसओवर कार माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। स्टॉक क्लियर करने के चक्कर में डीलर्स इस वक्त मौजूदा यूनिट्स पर 70,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रहे हैं। जल्द ही इस कार को पेट्रोल इंजन में लॉन्च कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें