मारुति सुजुकी ने तकनीकी खामी के कारण अपनी 52,686 कारों को वापस मंगाया है। कंपनी ने जिन कारों को वापस मंगाया है उनमें Swift और Baleno हैचबैक शामिल हैं। इसके लिए कंपनी 14 मई से कंपनी अपने ग्राहकों से संपर्क करेगी। बताया जा रहा है कि इन कारों के ब्रेक में कोई दिक्कत है। जिन मॉडल्स में तकनीकी खराबी की शिकायत है उन्हें 1 दिसंबर 2017 से लेकर 16 मार्च 2018 के बीच तैयार किया गया है।
अगर आपको लगता है कि आपकी कार में कोई दिक्कत है तो आप https://apps.marutisuzuki.com/information1.aspx. पर विजिट करके चेक कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे कार का चेसिस नंबर मांगा जाएगा, इसलिए चेसिस नंबर को पहले से ही नोट करके रख लें।
बता दें कि अभी हाल ही में कंपनी ने कहा था कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान स्टील, एल्युमीनियम एवं कुछ अन्य उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी होने के बावजूद वह अपनी कारों की कीमतें नहीं बढ़ाएंगी।
ग्रामीण बाजार की बढ़ी हिस्सेदारी
उन्होंने बताया कि लगातार दो साल से बेहतर मानसून ने ग्रामीण बाजार में कंपनी की पकड़ मजबूत हुई है। बीते साल उनके कारोबार में ग्रामीण बाजार की हिस्सेदारी बढ़कर 36 फीसदी हो गई है, जो एक साल पहले के मुकाबले दो फीसदी ज्यादा है। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी ने छह लाख से अधिक कार ग्रामीण बाजारों में बेचा। उनके मुताबिक, कारों का ग्रामीण बाजार 15 फीसदी बढ़ा है।