देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से आखिरकार जिम्नी को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जिम्नी को किस कीमत पर कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसके साथ ही इस खबर में हम इसकी खूबियों की जानकारी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
लॉन्च हुई जिम्नी
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मारुति की ओर से जिम्नी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से जिम्नी को कुल दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यह एसयूवी फोर व्हील ड्राइव के साथ आएगी।
विज्ञापन
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से जिम्नी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 12.75 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत इसके मैनुअल जेटा वैरिएंट की है। इसमें जेटा ऑटोमैटिक की एक्स शोरुम कीमत 13.94 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट एल्फा के मैनुअल वैरिएंट की कीमत 13.69लाख रुपये और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले एल्फा वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 14.89 लाख रुपये है। यह कीमतें इसके सिंगल टोन वैरिएंट्स की हैं। वहीं ड्यूल वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 13.85 और 15.05 लाख रुपये है। एसयूवी को सिर्फ दो वैरिएंट्स और चार ट्रांसमिशन के विकल्प में ऑफर किया जा रहा है।
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
क्या हैं खूबियां
कंपनी की ओर से जिम्नी को 4x4 जैसे फीचर के साथ पेश किया है। इसके कारण यह एसयूवी किसी भी तरह की सड़क पर आसानी से चलाई जा सकती है। इसके अलावा इसमें हार्ड टॉप, क्लैमशेल बोनट, ऑटो हैडलैंप, हैडलैंप वॉशर, एलईडी हैडलैंप, फॉग लैंप, डार्क ग्रीन ग्लास, रियर वाइपर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
कितना दमदार इंजन
एसयूवी में कंपनी की ओर से 1462 सीसी का इंजन दिया है। इस इंजन से एसयूवी को 104.8 पीएस की पावर और 134.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 40 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसके अलावा इसमें पांच स्पीड मैनुअल और चार स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
Maruti JIMNY
- फोटो : अमर उजाला
कितनी लंबी-चौड़ी
लैडर फ्रेम पर बनी जिम्नी की कुल लंबाई की बात करें तो यह चार मीटर से कम है। इसकी लंबाई 3985 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1645 एमएम और ऊंचाई 1720 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2590 एमएम है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210 एमएम है। एसयूवी में कुल चार यात्रियों के बैठने की जगह है। इसमें 208 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है, जिसे पीछे की सीटों को फ्लैट कर बढ़ाया भी जा सकता है।