कंपनी के कुल प्रदर्शन का क्या हाल रहा?
इग्निस की गिरती बिक्री के बावजूद, कंपनी का कुल प्रदर्शन मजबूत रहा है।
मार्च 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 16.72 प्रतिशत बढ़कर 2,25,251 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल मार्च में 1,92,984 यूनिट्स थी।
घरेलू यात्री वाहन बिक्री 10.27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,66,219 यूनिट्स तक पहुंच गई।
- मिनी कार सेगमेंट- जिसमें Maruti Suzuki Alto और Maruti Suzuki S-Presso शामिल हैं, की बिक्री लगभग स्थिर रही।
- कॉम्पैक्ट सेगमेंट- जिसमें Maruti Suzuki Baleno, Maruti Suzuki Celerio, Maruti Suzuki Dzire, Maruti Suzuki Swift और Maruti Suzuki WagonR शामिल हैं—में बिक्री बढ़कर 71,789 यूनिट्स हो गई।
- यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट- जिसमें Maruti Suzuki Brezza, Maruti Suzuki Ertiga, Maruti Suzuki Fronx, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Invicto, Maruti Suzuki Jimny और Maruti Suzuki XL6 जैसे मॉडलों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
- लाइट कमर्शियल व्हीकल Maruti Suzuki Super Carry की बिक्री भी बढ़कर 3,209 यूनिट्स तक पहुंच गई।
क्या कंपनी अब माइक्रो SUV सेगमेंट पर फोकस कर रही है?
इग्निस को बंद करने की खबरों के बीच यह भी संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी अब माइक्रो SUV सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर सकती है, जहां Tata Punch जैसे मॉडल पहले से ही मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?
वित्त वर्ष 2025–26 में कंपनी की कुल बिक्री 24,22,713 यूनिट्स रही, जो पिछले वित्त वर्ष के 22,34,266 यूनिट्स के मुकाबले अधिक है।
यह आंकड़े दिखाते हैं कि कुछ मॉडलों में गिरावट के बावजूद कंपनी का समग्र प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।