कुछ साल पहले, मारुति ने अपनी प्रीमियम एसयूवी ग्रैंड विटारा का फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वर्जन लॉन्च किया था। यह अपने सेगमेंट (C-सेगमेंट एसयूवी) की पहली सीएनजी कार थी। लेकिन अब लगता है कि कंपनी ने इस वर्जन को चुपचाप बंद कर दिया है, क्योंकि नेक्सा की वेबसाइट से ग्रैंड विटारा सीएनजी वेरिएंट्स को हटा लिया गया है।
यह भी पढ़ें - 2025 Honda Dio 125: नया 2025 होंडा डियो 125 स्कूटर लॉन्च, स्मार्ट चाबी के साथ मिले कई फीचर्स, जानें डिटेल्स
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
कम बिक्री हो सकती है वजह
हालांकि कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि ग्रैंड विटारा के सीएनजी वेरिएंट्स की कम बिक्री इसकी सबसे बड़ी वजह हो सकती है। मार्केट में लोगों का रिस्पॉन्स कुछ खास नहीं रहा और शायद यही कारण है कि कंपनी ने इस मॉडल को बंद करने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली में फिलहाल जारी रहेगी पुरानी ईवी नीति, दोपहिया और ऑटो पर प्रतिबंध नहीं, जानें कब तक बढ़ाई गई
कमजोर परफॉर्मेंस ने किया निराश
ग्रैंड विटारा का सीएनजी वर्जन, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आता था। पेट्रोल मोड में ये इंजन 102 bhp की पावर और 137 Nm टॉर्क देता था, लेकिन सीएनजी मोड में इसकी पावर घटकर सिर्फ 87 bhp और 121.5 Nm रह जाती थी।
एक मिड-साइज एसयूवी के लिए ये पावर काफी कम मानी जाती है, खासकर जब कार पूरी तरह लोडेड हो या हाईवे पर चल रही हो। यही वजह रही कि इसे चलाने में वो दम नहीं था, जिसकी उम्मीद लोग इस साइज की गाड़ी से करते हैं।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज
टैक्सी या फ्लीट मार्केट के लिए नहीं बनी ग्रैंड विटारा
भारत में सीएनजी कारों की सबसे ज्यादा डिमांड फ्लीट सेक्टर से आती है। यानी वो गाड़ियां जो टैक्सी या व्यावसायिक इस्तेमाल में आती हैं। डिजायर, वैगनआर और स्विफ्ट जैसी कारें इसी वजह से सीएनजी में काफी लोकप्रिय हैं।
ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी फ्लीट मार्केट के लिए महंगी साबित होती है। और मारुति ने इसका कोई 'टूअर' वर्जन (जैसा कि डिजायर या वैगनआर में मिलता है) भी लॉन्च नहीं किया था। इससे साफ होता है कि यह मॉडल फ्लीट यूज के हिसाब से फिट नहीं बैठा, और पर्सनल यूजर्स को इसमें सीएनजी का ऑप्शन बहुत खास पसंद नहीं आया।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: क्या फास्टैग युग का हो रहा है अंत? भारत में एक मई से नया टोल कलेक्शन सिस्टम होगा लागू? जानें डिटेल्स