फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ई-विटारा: भारत में 5 के बाद अब जापान NCAP में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग, किन टेस्ट में रही आगे?

Wed, 21 Oct 2026 01:46 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा ने जापान NCAP (JNCAP) के 2026 असेसमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल कर ली है। इस मेड-इन-इंडिया एसयूवी ने क्रैश टेस्ट से लेकर एक्टिव सेफ्टी फीचर्स तक में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं इस दमदार कार के सुरक्षा पैमानों के बारे में विस्तार से...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारुति सुजुकी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को लेकर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। भारत में बनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को जापान के न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (JNCAP) के 2026 असेसमेंट में 4-स्टार की ओवरऑल सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे प्रिवेंटिव सेफ्टी में ए रैंक और कोलिजन सेफ्टी में बी रैंक हासिल हुई है। हालांकि, सभी टेस्ट में इसका प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा। कुछ क्रैश और एक्टिव सेफ्टी टेस्ट में इसने बेहतर स्कोर किया, जबकि इंटरसेक्शन पर दूसरी गाड़ियों से टक्कर रोकने वाले कुछ टेस्ट में इसके स्कोर कम रहे।

विज्ञापन


जापान NCAP में कैसे मिली 4-स्टार रेटिंग?
जेएनकैप के 2026 असेसमेंट में ई-विटारा की सुरक्षा को कई पैमानों पर परखा गया। इसमें दुर्घटना को रोकने वाली तकनीक, टक्कर के दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुरक्षा और हादसे के बाद ऑटोमैटिक इमरजेंसी रिपोर्टिंग सिस्टम का प्रदर्शन शामिल है।
एसयूवी को प्रिवेंटिव सेफ्टी में ए रैंक और कोलिजन सेफ्टी में बी रैंक मिली है। इसके ऑटोमैटिक इमरजेंसी एक्सीडेंट रिपोर्टिंग सिस्टम को एडवांस्ड टाइप 2 श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और यात्रियों को कितनी सुरक्षा?
ई-विटारा ने कई टक्कर संबंधी परीक्षणों में अच्छा प्रदर्शन किया। अलग-अलग टेस्ट में इसे इस तरह रेटिंग मिली है...

  • फुल-विड्थ फ्रंटल इम्पैक्ट: ड्राइवर की सुरक्षा के लिए लेवल 5/5 और पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिए लेवल 4 रेटिंग मिल है। 
  • न्यू ऑफसेट फ्रंटल कोलिजन: इसे और सीटबेल्ट रिमाइंडर लेवल 4 मिला है।
  • साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन: इसमें इसे 5 लेवल मिला है।
  • रियर-इम्पैक्ट में गर्दन की सुरक्षा: ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर, दोनों के लिए लेवल 5 मिला है।
  • पैदल यात्रियों की सुरक्षा: सिर की सुरक्षा के लिए लेवल 3 और पैरों की सुरक्षा के लिए लेवल 5 प्राप्त हुआ है। इन टेस्ट का उद्देश्य यह देखना है कि टक्कर की स्थिति में कार के अंदर बैठे लोगों को कितनी सुरक्षा मिलती है और पैदल यात्रियों को चोट लगने का जोखिम कितना कम किया जा सकता है।


ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और दूसरी सेफ्टी तकनीक का प्रदर्शन
ई-विटारा ने एक्टिव सेफ्टी टेस्ट में भी कई जगह मजबूत प्रदर्शन किया। इन तकनीकों का काम संभावित दुर्घटना को पहचानकर ड्राइवर को चेतावनी देना या जरूरत पड़ने पर टक्कर से बचने में मदद करना है।

  • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग: दिन और रात में पैदल यात्रियों और साइकिलिस्ट को पहचानने वाले टेस्ट में लेवल 5 मिला है।
  • लेन-डिपार्चर प्रिवेंशन: लेवल 5 मिला है, यह फीचर कार को अनजाने में लेन से बाहर जाने से रोकने में मदद करता है।
  • हाई-परफॉर्मेंस हेडलाइट्स: लेवल 5 मिला है।
  • पेडल मिस्एप्लिकेशन पर एक्सेलेरेशन सप्रेशन: लेवल 5 मिला। यह गलत पेडल दबने जैसी स्थिति में अनचाहे एक्सेलेरेशन को सीमित करने में मदद करने वाला सिस्टम है। इन फीचर्स का मकसद सिर्फ दुर्घटना के समय सुरक्षा देना नहीं, बल्कि संभावित हादसे को होने से पहले रोकने में भी मदद करना है।


इंटरसेक्शन टेस्ट में कहां मिला कम स्कोर?
हालांकि, ई-विटारा को सभी एक्टिव सेफ्टी टेस्ट में सबसे ऊंची रेटिंग नहीं मिली। राइट टर्न के दौरान सामने से आने वाले वाहन और मुड़ते समय पैदल यात्रियों की पहचान करने वाले टेस्ट में इसे लेवल चार मिला। वहीं, मोटरसाइकिल से जुड़े राइट-टर्न परिदृश्य में लेवल तीन और चौराहे पर दूसरी दिशा से गुजरने वाले वाहनों को पहचानने के टेस्ट में लेवल दो की रेटिंग मिली। इससे पता चलता है कि एसयूवी ने कई सुरक्षा परीक्षणों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन चौराहों पर कुछ जटिल स्थितियों में टक्कर रोकने वाली तकनीक को बेहतर बनाने की गुंजाइश है।

भारत में कितनी है ई-विटारा की कीमत?

  • भारत में मारुति सुजुकी ई-विटारा डेल्टा, जीटा और अल्फा वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत बैटरी सहित 16.19 लाख रुपये से 20.21 लाख रुपये के बीच है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं 49 kWh बैटरी और 61 kWh बैटरी।
  • कंपनी के दावे के मुताबिक, इसकी रेंज 543 किलोमीटर तक है। वास्तविक रेंज ड्राइविंग स्टाइल, सड़क की स्थिति, मौसम और अन्य परिस्थितियों के आधार पर अलग हो सकती है।


कहां बनती है ई-विटारा?

  • मारुति सुजुकी ई-विटारा का निर्माण गुजरात स्थित प्लांट में किया जाता है। यह प्लांट एसयूवी के वैश्विक उत्पादन केंद्र के तौर पर काम करता है। यहां बनी गाड़ियों की सप्लाई जापान और यूरोप समेत कई देशों में की जाती है।
  • भारत में भी ई-विटारा को भारत एनकैप के क्रैश टेस्ट में पहले ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। हालांकि, जापान NCAP और भारत एनकैप के टेस्ट प्रोटोकॉल और मूल्यांकन के तरीके अलग हो सकते हैं। इसलिए दोनों रेटिंग की सीधी तुलना करने से पहले संबंधित असेसमेंट के मानकों को समझना जरूरी है।


ग्राहकों के लिए क्या है इसका मतलब?
ई-विटारा की जापान NCAP रेटिंग से इसकी सुरक्षा को लेकर एक और जानकारी मिलती है। क्रैश टेस्ट में ड्राइवर, यात्रियों और साइड-इम्पैक्ट सुरक्षा से जुड़े कई नतीजे अच्छे रहे, जबकि इंटरसेक्शन पर कुछ परिस्थितियों में इसके स्कोर कम रहे। इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए कीमत, बैटरी विकल्प और रेंज के साथ सुरक्षा परीक्षणों के नतीजों को भी देखना उपयोगी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें