फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti eVitara Vs Tata Curvv EV: भारत की टेस्ला बनने की रेस में कौन आगे? क्या 'कर्व' को मात दे पाएगी ई-विटारा

Thu, 30 Jan 2025 11:40 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maruti eVitara Vs Tata Curvv EV: मारुति के आने से पहले इलेक्ट्रिक पैसेंजप व्हीकल सेगमेंट में टाटा और महिंद्रा की मोनोपॉली चल रह थी। ये कंपनियां अपने हिसाब से इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें तय कर रहीं थी, लेकिन अब मारुति की एंट्री से इन कंपनियों को कीमतों पर लगाम लगाना होगा।
विज्ञापन
Maruti e Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति (Maruti) ने 2025 ऑटो एक्सपो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara के लॉन्च के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कदम रख दिया है। मारुति के आने तक, टाटा और महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में अपनी कई गाड़ी लॉन्च कर चुकी हैं, जिसमें से नेक्सन EV को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन देर से आने के बावजूद मारुति इन दोनों कंपनियों का खेल पलट सकती है।
विज्ञापन

Tata Curvv SUV Coupe - फोटो : Tata Motors
बता दें कि मारुति के आने से पहले तक देश में टाटा, महिंद्रा और एमजी जैसी कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों का कंपटीशन था, लेकिन मारुति के e-Vitara के लॉन्च होते ही अब ये कंपटीशन और भी मुश्किल होता दिख रहा है। मारुति के आने से पहले इलेक्ट्रिक पैसेंजप व्हीकल सेगमेंट में टाटा और महिंद्रा की मोनोपॉली चल रह थी। ये कंपनियां अपने हिसाब से इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें तय कर रहीं थी, लेकिन अब मारुति की एंट्री से इन कंपनियों को कीमतों पर लगाम लगाना होगा।

कौन बनेगी इंडियन मार्केट की टेस्ला?

दोनों कारों की होगी कड़ी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
मारुति देश में किफायती गाड़ियों के लिए जानी जाती है और ऐसे में अगर कंपनी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करती है, तो दूसरी कंपनियों को भी उस हिसाब से कीमतें तय करनी होंगी। ऐसे में मारुति के ईवी सेगमेंट में आने से मार्केट में खलबली है।

Maruti eVitara की खूबियां

Maruti e Vitara - फोटो : अमर उजाला
मारुति सुजुकी इंडिया का कहना है कि eVitara को ईवी के लिए डेवलप HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। तकनीकी भाषा में समझें तो इसे इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि इसकी सेफ्टी बढ़े। इस कार में स्टेट-ऑफ-आर्ट टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स हैं। मारुति ने eVitara  में शानदार इंटीरियर फीचर्स और लेआउट दिया है। कंपनी का दावा है कि ये कार फुल चार्ज पर 500 KM की रेंज के साथ सुपीरियर ड्राइविंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगी।

Tata Curvv EV की खासियत

Tata Curvv SUV Coupe - फोटो : Tata Motors
टाटा कर्व ईवी को दो बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है। इसमें एक 45kWh का बैटरी पैक है और दूसरा 55kWh बैटरी पैक है। इसका छोटा बैटरी पैक 502 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। वहीं बड़ा बैटरी पैक 585 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। रियल लाइफ में कस्टमर्स को 425 से 450 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 160kmph की है। कर्व ईवी का चार्जिंग रेट 1.2C है, जिसकी मदद से कार को मात्र 15 मिनट की चार्जिंग पर 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

Curvv EV और e-Vitara की कीमत

Tata Curvv EV - फोटो : Tata Motors
टाटा कर्व ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये से कम में शुरू हो जाती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 22 लाख रुपये से अधिक चुकाने होंगे। ये कीमतें एक्स-शोरूम के हिसाब से हैं। मारुति ई विटारा की बात करें तो अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि ये कार टाटा कर्व से काफी सस्ती हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें