फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Brezza Facelift: नए अवतार में आ रही है मारुति की बेस्ट-सेलर एसयूवी, साथ दिखी एक मिस्ट्री MPV

Thu, 07 May 2026 01:48 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maruti Brezza Facelift 2026: मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट-सेलर एसयूवी ब्रेजा को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान एक रहस्यमयी MPV के साथ देखा गया है। नई ब्रेजा में बड़े टचस्क्रीन के साथ प्रीमियम इंटीरियर, दमदार टर्बो इंजन और अंडरबॉडी CNG टैंक जैसे अहम बदलाव मिलेंगे। वहीं, इसके साथ नजर आई मिस्ट्री कार को लेकर बाजार में कयास तेज हैं कि यह नई अर्टिगा फेसलिफ्ट है या फिर मारुति की पहली इलेक्ट्रिक MPV हो सकती है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Brezza Facelift along with Mysterious MPV - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी, Brezza के फेसलिफ्ट वर्जन पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में इस नई कार को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। खास बात यह है कि इस टेस्टिंग कार के साथ एक रहस्यमयी MPV भी नजर आई है, जिसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

Brezza Facelift में क्या होगा खास?

सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट भले ही पूरी तरह कवर थी, लेकिन इसके बाहरी और आंतरिक बदलावों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। डिजाइन की बात करें तो कंपनी इसके फ्रंट और रियर बंपर को नया लुक देने जा रही है, जो नई LED टेल लैंप्स और फ्रेश अलॉय व्हील्स के साथ मिलकर इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देंगे।

सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं, बल्कि कार के केबिन को भी काफी हाई-टेक बनाया जा रहा है। इंटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण इसका 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो हाल ही में चर्चा में रही e-Vitara जैसा हो सकता है। इसके साथ ही डैशबोर्ड की डिजाइन और ट्रिम्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। ग्राहकों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए मारुति इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल कर सकती है, जो सफर को और भी आरामदायक बनाएंगे।

विज्ञापन

इंजन और पावर

नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज इसके इंजन और परफॉर्मेंस में देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि मारुति अपने मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के अलावा इसमें फ्रोंक्स (Fronx) वाला पावरफुल 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दे सकती है, जो इसे पहले से ज्यादा दमदार बनाएगा। इसके अलावा, कंपनी अपनी सीएनजी तकनीक में भी बड़ा सुधार कर रही है। नए मॉडल में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक देखने को मिल सकता है, जिससे कार की डिग्गी (बूट स्पेस) में ज्यादा जगह खाली मिलेगी और सीएनजी कारों में सामान रखने की समस्या खत्म हो जाएगी।


साथ दिखी वो मिस्ट्री MPV कौन सी है?

सड़कों पर नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट के साथ एक और बड़ी गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जो दिखने में पूरी तरह से एक MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) लग रही है। इस मिस्ट्री कार को लेकर ऑटो जगत में दो बड़ी संभावनाएं जताई जा रही हैं। पहली संभावना नई अर्टिगा फेसलिफ्ट की है। माना जा रहा है कि मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली कार अर्टिगा को अब एक बड़े मेकओवर के साथ उतारने की तैयारी में है, जिसके डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वहीं, दूसरी और सबसे ज्यादा चर्चा YMC इलेक्ट्रिक MPV की हो रही है। यह मारुति की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक MPV हो सकती है, जो कंपनी की आगामी e-Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए मारुति इस सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने की योजना बना रही है। अगर यह YMC इलेक्ट्रिक MPV है तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है, जो भारतीय परिवारों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें