फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Maps: मैपमाइइंडिया के CEO बोले- ओला मैप एक नौटंकी है, लोग रातों-रात बनने वाले उत्पादों से रहें सावधान

Mon, 12 Aug 2024 03:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरेलू डिजिटल नेविगेशन कंपनी MapmyIndia (मैपमाइइंडिया) ने ओला की मूल कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज के भारत का एक नेविगेशनल मैप विकसित करने के दावे पर सवाल उठाया है और इस घोषणा को एक "नौटंकी" बताया है।
विज्ञापन
Bhavish Aggarwal, Ola Electric founder and CMD - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू डिजिटल नेविगेशन कंपनी MapmyIndia (मैपमाइइंडिया) ने ओला की मूल कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज के भारत का एक नेविगेशनल मैप विकसित करने के दावे पर सवाल उठाया है और इस घोषणा को एक "नौटंकी" बताया है।
विज्ञापन


ओला इलेक्ट्रिक को कानूनी नोटिस भेजने के बाद पीटीआई को दिए पहले इंटरव्यू में, मैपमाई इंडिया के सीईओ और कार्यकारी निदेशक रोहन वर्मा ने ओला के इस दावे पर सवाल उठाया कि यह मैप एक स्टार्टअप जियोस्पोक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आपूर्ति किया गया है। जिसे अधिग्रहित कर लिया गया और यह एएनआई टेक्नोलॉजीज की सहायक कंपनी बन गई। उन्होंने अपने वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर कहा कि भारत जैसे बड़े देश के लिए एक डिजिटल नेविगेशनल मैप विकसित करने में भारी निवेश और विशेषज्ञता की जरूरत होती है।
Trending Videos

वर्मा ने ओला मैप्स की गुणवत्ता अच्छी ना होने के कारण कंपनी के कारोबार को किसी तरह के खतरे से इनकार किया। उन्होंने कहा, "हमें कोई व्यापारिक जोखिम नहीं दिखाई देता, क्योंकि हमें वहां से कोई अच्छा उत्पाद आता हुआ नहीं दिख रहा है। लोग लगातार उनके (ओला) अपडेटेड कैब एप, उनके अपडेटेड इलेक्ट्रिक वाहन एप के बारे में शिकायत कर रहे हैं कि उनके नक्शे बहुत खराब हैं और यूजर्स को परेशानी हो रही है। हर कोई जानता है कि ये सिर्फ घोषणाएं और नौटंकी हैं, लेकिन उस उत्पाद की गुणवत्ता के बारे में नहीं।"

संपर्क करने पर, ओला के एक प्रवक्ता ने कहा, "ओला मैपमाई इंडिया द्वारा दिए गए निराधार और उकसाने वाले बयानों का कड़ा खंडन करती है। ये कंपनी द्वारा अपने प्रतिस्पर्धियों को बदनाम करके खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए किए गए हताश प्रयासों का स्पष्ट संकेत हैं। 

कंपनी के एकल-उत्पाद व्यवसाय ने स्पष्ट रूप से बेहतर और नए जमाने के खिलाड़ियों के सामने अपनी बढ़त खो दी है। ओला ने मैपमाई इंडिया के कानूनी नोटिस का जवाब दिया है और अब उनके मामले को साबित करने की जिम्मेदारी उन पर है। ओला अपने व्यवसाय की ईमानदारी पर कायम है और अपने हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।"

मैपमाई इंडिया ने ओला इलेक्ट्रिक को 23 जुलाई को नेविगेशन के लिए एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेसेज) और एसडीके (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट) का इस्तेमाल करने के लिए कंपनी के साथ 2021 में हस्ताक्षरित लाइसेंस समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था। जो ओला इलेक्ट्रिक के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के जारी होने से तीन दिन पहले था। 

वर्मा ने कहा कि एएनआई टेक्नोलॉजीज ने मैप डेटा का इस्तेमाल करने के लिए 2015 में मैप माई इंडिया के साथ एक लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने अपने आरएचपी में कहा है कि ओला मैप्स का स्वामित्व एक बहुत ही छोटे स्टार्टअप जियोस्पोक प्राइवेट लिमिटेड के पास है और यह उसी द्वारा आपूर्ति किया जाता है।

वर्मा ने कहा, "जियोस्पोक की ईमानदारी और निवेश को देखा जा सकता है और देखा जाना चाहिए, या वास्तव में उनकी कमी को देखा जाना चाहिए, चाहे वह ओला द्वारा अधिग्रहण से पहले हो या बाद में, और फिर इस संदर्भ को जोड़ें कि ओला इलेक्ट्रिक ने मैपमाईइंडिया एपीआई और एसडीके को लाइसेंस दिया है... तब वास्तव में ओला के ओला मैप्स के बारे में दावों की सत्यता और ईमानदारी और गुणवत्ता और सटीकता के बारे में आश्चर्य होता है।"

मैपमाईइंडिया ने दावा किया है कि ओला इलेक्ट्रिक ने उसके एपीआई और एसडीके का लाइसेंस लिया और फिर उसे अपने सॉफ्टवेयर में एम्बेड और इंटीग्रेट कर लिया।

वर्मा ने कहा, "यह जगजाहिर है कि नक्शे बनाना एक गंभीर काम है। इसके लिए समय, पूंजी और विशेषज्ञता के दीर्घकालिक निवेश की जरूरत होती है। दुनिया भर में, कई कोशिशों के बावजूद, वैश्विक स्तर पर बहुत कम खिलाड़ी हैं जो टिक पाए या सफल हुए। यह बिल्कुल संभव नहीं है कि कोई अचानक आकर यह कह दे कि उसने नक्शे बना लिए हैं, वह भी तब जबकि कई सालों से वह किसी दूसरी कंपनी के मैप डेटा और एपीआई और एसडीके का सक्रिय रूप से इस्तेमाल कर रहा हो।"

उन्होंने ओला मैप्स को विकसित करने के लिए ओपनस्ट्रीटमैप के इस्तेमाल करने के ओला के दावे पर भी सवाल उठाया। वर्मा ने कहा, "अगर कोई भी नेक इरादे वाला भारतीय www.openstreetmap.org पर जाता है, तो वे खुद समझ जाएंगे कि इसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाना चाहिए। इन विभिन्न प्रतिस्पर्धियों के नक्शों की सटीकता निश्चित रूप से कुछ ऐसी चीज है जिसे लोग बहुत कमी पाएंगे। सटीक नक्शा बनाना आसान नहीं है। उत्पाद के मामले में, लोगों को इन नकली, अस्थिर उत्पादों से बहुत सावधान रहना चाहिए।"

जून 2024 तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, वर्मा ने कहा कि मैपमाईइंडिया ब्रांड की मालिक सीई इन्फो सिस्टम्स की साल की शुरुआत अच्छी रही है। उन्होंने कहा, "हम वित्तीय वर्ष 2027 या 2028 तक 1000 करोड़ रुपये के राजस्व हासिल करने के अपने लक्ष्य के रास्ते पर हैं। हमारा एक वार्षिक कारोबार है, और तिमाही में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।" ।

सीई इन्फो सिस्टम्स ने 30 जून 2024 को खत्म हुई पहली तिमाही में टैक्स के बाद समेकित लाभ में 12.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 35.9 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 32 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। 
विज्ञापन

वर्मा ने कहा, "हमने पिछले साल को, मुझे लगता है, 1300 करोड़ रुपये की एक खुली ऑर्डर बुक के साथ खत्म किया था और यह पिछले साल की 900 करोड़ रुपये की खुली ऑर्डर बुक से बढ़ी थी। ये राजस्व में इजाफा के लिए भविष्यवाणी करने वाले एलिमेंट्स हैं। ऑर्डर बुक इतिहास को देखकर हमारे राजस्व में बढ़ोतरी का अनुमान लगाना काफी आसान है।" उन्होंने कहा कि कंपनी अब दक्षिण पूर्व एशियाई देशों पर शुरुआती फोकस के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एंट्री करने जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें