फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Fine: डेली कार चलाते हैं? तो जांच लें ये तीन जरूरी फीचर्स, वरना भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Sun, 26 Jul 2026 04:55 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mandatory Rules: क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपने ट्रैफिक रूल भी न थोड़ा हो, फिर भी आपका चालान कट जाए, तो हो सकता है कि आपकी कार ट्रैफिक नियमों के मुताबिक पूरी तरह तैयार है? HSRP से लेकर ABS और सीटबेल्ट तक, जानिए कौन-से फीचर्स जरूरी हैं और किनकी कमी पर चालान कट सकता है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Traffic Challan: देश में सड़क सुरक्षा को लेकर नियम लगातार सख्त हो रहे हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप रोजाना कार चलाते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपकी कार में सरकार की ओर से अनिवार्य किए गए सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं या नहीं। इनकी कमी न सिर्फ आपकी सुरक्षा पर असर डाल सकती है, बल्कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान चालान का कारण भी बन सकती है।

विज्ञापन


1. HSRP और फ्यूल स्टिकर होना जरूरी

  • अगर आपकी कार में अब भी पुरानी लोकल नंबर प्लेट लगी है, तो उसे बदलने का समय आ गया है। सरकार ने सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) और विंडशील्ड पर कलर-कोडेड फ्यूल स्टिकर अनिवार्य किए हैं।
  • HSRP में लेजर-कोड और होलोग्राम जैसे सुरक्षा फीचर्स होते हैं, जिससे वाहन की पहचान आसान होती है और फर्जी नंबर प्लेट पर रोक लगती है। HSRP न होने पर आपको करीब पांच से दस हजार रुपये तक का चालान हो सकता है।


2. सीटबेल्ट नियमों का पालन करें

  • नई कारों में आगे और पीछे बैठे यात्रियों के लिए सीटबेल्ट सुरक्षा का अहम हिस्सा है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट का इस्तेमाल जरूरी है। कई नई कारों में सीटबेल्ट रिमाइंडर अलार्म भी दिया जाता है।
  • अगर कोई यात्री सीटबेल्ट नहीं लगाता या अलार्म बंद करने के लिए फर्जी क्लिप का इस्तेमाल करता है, तो ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है। पीछे सीटबेल्ट न लगाने पर करीब एक हजार रुपये तक का चालान हो सकता है।

विज्ञापन

3. ABS, रियर सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम

  • सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी जरूरी हैं। जैसे कि एबीएस यानी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम।
  • स्पीड अलर्ट सिस्टम 80 किमी प्रति घंटा और 120 किमी प्रति घंटा की गति पर चेतावनी देता है। इन सुरक्षा फीचर्स को मॉडिफाई करना या बाईपास करना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है।


ये फीचर्स क्यों हैं जरूरी?
इन सभी फीचर्स का उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और वाहन चालकों व यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना है।

  • HSRP वाहन की सुरक्षित पहचान सुनिश्चित करती है।
  • सीटबेल्ट दुर्घटना के दौरान चोट का खतरा कम करती है।
  • एबीएस वाहन का नियंत्रण बनाए रखने में मदद करता है।
  • रियर सेंसर पार्किंग को सुरक्षित बनाते हैं।
  • स्पीड अलर्ट ड्राइवर को सुरक्षित गति बनाए रखने की याद दिलाता है।

कार की जांच समय रहते कर लें
अगर आप रोजाना कार चलाते हैं, तो एक बार अपनी कार के इन सभी फीचर्स की जांच जरूर कर लें। नियमों का पालन करने से न केवल आपकी सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान अनावश्यक चालान से भी बचा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें