फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABS: अनिवार्य एबीएस नियम से बढ़ेगी टू-व्हीलर की कीमत, जानिए कितनी महंगी हो जाएगी नई बाइक

Wed, 09 Jul 2025 06:16 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mandatory ABS To Make Bikes Expensive: सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार 1 जनवरी, 2026 से सभी दोपहिया वाहनों में ABS सिस्टम अनिवार्य करने जा रही है। ऐसे में नया टू-व्हीलर खरीदना 5-6 हजार रुपये महंगा हो सकता है।
 
विज्ञापन
नए साल से महंगी हो जाएगी सस्ती बाइक - फोटो : Hero Motocorp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अगले साल कोई किफायती बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अभी की कीमत से कई हजार रुपये ज्यादा चुकाना पड़ सकता है। सड़क हादसों में दोपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार अगले साल से सभी इंजन क्षमता वाले दोपहिया वोहनों में ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम को अनिवार्य करने जा रही है। इससे अभी किफायती कीमत पर आने वाली बाइक्स और स्कूटर के दाम अचानक से बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


नए नियम के अनुसार, 1 जनवरी, 2026 से सभी दोपहिया वाहन निर्माताओं को अपने सभी टू-व्हीलर मॉडल एबीएस के साथ बेचने होंगे। मौजूदा समय में केवल 125cc के अधिक इंजन क्षममता वाले टू-व्हीलर्स में ABS अनिवार्य है। हालांकि, बाजार में कुछ ऐसे 125cc बाइक्स भी हैं जो ABS के साथ आ रहे हैं।

हर हाल में देना होगा सिंगल चैनल ABS
बता दें कि 1 जनवरी, 2026 से 100cc इंजन क्षमता वाली बाइक और स्कूटर भी कम से कम सिंगल चैनल एबीएस के साथ आने लगेंगे। इन टू-व्हीलर्स के फ्रंट व्हील में सिंगल चैनल एबीएस दिया जा सकता है, जो न केवल ब्रेकिंग को बेहतर बनाएगा बल्कि सड़क हादसों के मामलों में भी कमी लाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


नॉर्मल ब्रेक से क्या है समस्या?
मौजूदा समय में अधिकतर बाइक और स्कूटर ड्रम ब्रेक या बिना एबीएस वाले डिस्क ब्रेक के साथ आते हैं। ड्रम ब्रेक वाले टू-व्हीलर्स को रुकने में काफी समय लगता है। ऐसे में देर से ब्रेक लगने के कारण कई बार हादसे होते हैं। वहीं, बिना एबीएस वाली बाइक्स में पैनिक ब्रेकिंग के समय डिस्क लॉक होने का खतरा रहता है। डिस्क लॉक होने के टायर फिसलते हैं जिससे हादसे होते हैं। इन दिक्कतों से निपटने के लिए सरकार अब सभी दोपहिया वाहनों में ABS अनिवार्य करने जा रही है।

कितनी बढ़ेगी कीमत
अगर बाजार में ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक वाले टू-व्हीलर्स की कीमत में अंतर को देखें तो यह 3-5 हजार रुपये के बीच है। हालांकि, सिंगल चैनल एबीएस के साथ आने पर बाइक की कीमत 5-6 हजार रुपये तक बढ़ सकती है। नए नियमों का असर मार्केट में सबसे ज्यादा कम्यूटर बाइक्स बेचने वाली कंपनियों पर पड़ेगा। इससे हीरो, होंडा, बजाज और टीवीएस जैसी कंपनियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। कम इंजन क्षमता वाली बाइक की कीमत बढ़ने से शुरुआती दौर में बिक्री में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें